सुशांत सिंह राजपूत को सुपरस्टार बनाने वाली फिल्म्स

सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। कहा जा रहा है कि वो काफी समय से डिप्रेशन में थे। सुशांत को जेन नेक्स्ट सुपरस्टार तक कहा जाता था। साल 2013 से शुरू अपने फिल्मी करियर उन्होंने कुछ चुनिंदा और सफल फिल्में दी थी, जिसकी वजह से उन्हें सुपरस्टार का तमगा मिला था। 

Sushant Singh Rajput Hit Films
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि 34 वर्षीय अभिनेता लंबे समय से डिप्रेशन में थे। आत्महत्या के समय उनके आवास पर उनके साथ कुछ दोस्त भी थे। 

रविवार की सुबह दस बजे वो जूस लेकर अपने कमरे में गए और जब बारह बजे उनका दरवाजा खुलवाया गया, तो उन्होंने रिस्पॉन्स नहीं दिया। इसके बाद कॉल किया गया, जिसका भी जवाब उन्होंने नहीं दिया। फिर दरवाजा तोड़ने की कोशिश हुई, जिसमें असफलता मिली। आखिर में दूसरी चाभी बनवाकर जब बेडरूम की दरवाजा खोला गया, तो एक्टर की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली। 

सुशांत सिंह राजपूत के इस तरह से आत्महत्या करने पर पूरा बॉलीवुड सकते में है। सभी अपनी-अपनी संवेदनाएं दे रहे हैं। वहीं सुशांत के होम टाउन पटना में उनके पिता और परिवार को फोन पर अभिनेता के आत्महत्या की जानकारी दे दी गई है। पिता सदमे मे हैं। कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। 

बता दें कि सुशांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी। इसके बाद एकता कपूर ने सुशांत को ‘पवित्र रिश्ता’ से उन्होंने अपनी पहचान पाई। इसके अलावा टीवी के कुछेक रियलिटी शोज़ में भी सुशांत नज़र आए। 

वहीं अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म 'काय पो छे' से की। सात सालों में सुशांत ने चुनिंदा लेकिन बेहतरीन फिल्में की हैं, जिन्होंने उनको बॉलीवुड में जेन नेक्स्ट सुपरस्टार का तमगा दिलवा दिया था। आइए जानते हैं उन फिल्मों को, जिन्होंने सुशांत को बॉक्स ऑफिस का सुपरस्टार बनाया। 

काय पो छे

साल 2013 में आई फिल्म ‘काय पो छे’ से बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म से दर्शकों के दिलों ने अलग जगह बनाई। इस फिल्म ने पहले दिन 4.5 करोड़ का बिजनेस किया था, तो वहीं बॉक्स ऑफिस पर कुल 49.67 करोड़ की क कमाई दर्ज हुई।

शुद्ध देसी रोमांस

यशराज फिल्म्स की इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। पहले दिन 6.45 करोड़ और कुल कलेक्शन 46.60 करोड़ था।

एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी 

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने तो सुशांत को बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया था। इस फिल्म ने पहले दिन 21.30 करोड़ की कमाई कर सबको चौका दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 133.0 करोड़ की कमाई की।

केदारनाथ

फिल्म 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजपूत अभिनेत्री सारा अली खान के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे। इस जोड़ी को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। इसके बाद फिल्म ने पहले दिन 7.32 करोड़ कलेक्शन अपने नाम किया। इसके बाद फिल्म में कुल 66.52 करोड़ की कमाई की।

छिछोरे

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पहले रिलीज़ हुई आखिरी फिल्म ‘छिछोरे’ में उनके साथ श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई दी थीं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 7.32 की कमाई की थी। ‘छिछोरे’ का कुल कलेक्शन 153.09 करोड़ दर्ज हुआ था।

सुशांत की दो फिल्में रिलीज़ को बाकी हैं। पहली धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'ड्राइव' और दूसरी मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनी 'दिल बेचारा'। ख़बरें हैं कि दोनों फिल्में ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने जा रही हैं। 

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ