सुशांत सिंह राजपूत के 50 सपनों की 'विश लिस्ट'

सुशांत सिंह राजपूत दुनिया से जाने से पहले अपने कुछ सपनों को साकार करना चाहते थे। इसलिए अपने उन सपनों की लिस्ट को सोशल मीडिय पर शेयर किया था। इस लिस्ट में प्लेन उड़ाने से लेकर पेड़ लगाना और वैदिक ज्योतिष सीखना तक शामिल थे। अब अपनी इस लिस्ट में से उन्होंने कितने पूरे किए, इसकी जानकारी अपने साथ ही ले गए। 

sushant singh rajput 50 dreams wish list
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पास डिग्री तो इंजीनियरिंग की थी, लेकिन शौक एक्टर बनना था। बेहतरीन डांसर रहे सुशांत ने एक्टिंग के पिच पर भी ज़ोरदार परफॉर्मेंस किया। 

सिर्फ अभिनेता ही बनना नहीं, इसके अलावा सुशांत ज़िंदगी में काफी कुछ करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपने पचास सपनों की लिस्ट बनाई और सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

बता दें कि अब सुशांत हमारे बीत नहीं रहे। रविवार को उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि कुछ वक्त से वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 

इसके अलावा जानकारी मिल रही है कि अपनी जान लेने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने पटना में अपनी बहन से बात की थी। जबकि मुंबई में उनका आखिरी कॉल महेश भट्ट को गया था। 

ख़ैर, सुशांत अपनी ज़िंदगी में काफी कुछ करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने बीते साल 50 सपनों की एक लिस्ट बनाई थी और इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। 

14 सितंबर 2019 को शेयर की इस पोस्ट में सुशांत ने अपने 50 सपनों की विशलिस्ट का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा, 'मेरे 50 सपने और गिनती जारी है...' 

सुशांत सिंह राजपूत के सपने


- प्लेन को उड़ाना सीखना

- आइरनमैन ट्रायथलोन (स्विमिंग, साइक्लिंग और रनिंग) की ट्रेनिंग लेना

- बाएं हाथ से क्रिकेट खेलना

- मोर्स कोड (टेलीकम्युनिकेशन की भाषा) सीखना

- स्पेस के बारे में सीखने में बच्चों की मदद करना

- चार तालियों वाला पुशअप करना

- एक हजार पेड़ लगाना

- दिल्ली कॉलेज के होस्टल में एक शाम गुजारना

- कैलाश पर्वत पर ध्यान लगाना

- एक किताब लिखना

- छह महीने में सिक्स पैक एब्स बनाना

- जंगल में एक सप्ताह बिताना

- वैदिक ज्योतिष को समझना

- कम से कम 10 डांस फॉर्म सीखना

- खेती करना सीखना

- 50 पसंदीदा गानों को गिटार पर सीखना

- एक लैम्बोर्गिनी का मालिक बनना

- स्वामी विवेकानंद पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना

- विएना के सेंट स्टीफेंस कैथेड्रल में जाना

- कैपोइरा सीखना (अफ्रो-ब्राजीलियन मार्शल आर्ट)

- ट्रेन के जरिए यूरोप की यात्रा करना











संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ