राजकुमार राव 'लूडो' में टपोरी अवतार में आए नज़र

राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर स्टारर अनुराग बासु की फिल्म 'लूडो' का फर्स्टलुक जारी सामने आ गया है। राजकुमार राव टपोरी अवतार में हैं, तो वहीं फातिमा सना शेख के हाथ में बच्चा है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म तो तय कर लिया गया है, लेकिन फिल्म की रिलीज़ डेट अभी सामने नहीं आई है। 

anurag basu film 'Ludo' will release on Netflix
बुधवार को बॉलीवुड के कई स्टार्स जैसे राजकुमार राव, काजोल, जाह्नवी कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग अन्य ने नेटफ्लिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे. सभी ने अपनी-अपनी वीडियोज शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स से सवाल किया था कि वो कब तक सब कुछ छुपाकर रखेगा। 

इसके साथ ही उन्होंने #ComeOnNetflix हैशटैग भी शुरू कर दिया था। अब सितारों के इस इशारे से फैन्स यह समझ गए कि इन स्टार्स से जुड़ी फिल्मों का ऐलान नेटफ्लिक्स कर सकता है और अब ऐसा हो गया है। इसकी शुरुआत गुरुवार को जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' के साथ हुआ। 

इसके बाद राजकुमार राव और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म 'लूडो' नेटफ्लिक्स पर आएगी। इस बात की जानकारी खुद राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी। अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लूडो' का एक सीन शेयर करते हुए राजकुमार ने ये ऐलान किया।

इस मोशन पिक्चर में राजकुमार एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं, उनका लुक एक टपोरी आदमी जैसा लग रहा है। उनके साथ फातिमा सना शेख हैं, जिन्होंने एक रेड ड्रेस पहनी है और उनकी गोद में एक बच्चा है। इस तस्वीर में दोनों के पीछे कुछ लोग हैं। 

इस सीन को शेयर करते हुए राजकुमार ने लिखा, 'देखिए 4 खिलाड़ियों को अपनी किस्मत को एक ऐसे गेम में आजमाते हुए जहां कुछ भी संयोग नहीं है और सबकुछ प्लान किया हुआ है। 'लूडो' जल्द नेटफ्लिक्स पर।'


ग़ौरतलब है कि डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म 'लूडो' में राजकुमार राव और फातिमा सना शेख के साथ अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, पकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं फैन्स इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी उत्सुक हैं। 

टिप्पणियाँ