नोरा फतेही को मिला उनका 'हज्बैंड', किया शादी का ऐलान
नोरा फतेही ने हाल ही में खुलासा किया है वो जल्दी ही शादी करने वाली हैं। साथ ही अपने होने वाले दूल्हे की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की। दरअसल, नोरा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक बच्चा कह रहा है कि वो 'दिलबर गर्ल' यानी से शादी करना चाहता है।
![Nora Fatehi gettion maried with her fan Nora Fatehi](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi-Vem3sxwzblC3qzwjbxhZCVckCX2lBBnOpaWeZgVbv8Yzw8MhYrsWkLoGfxtTOZ_89LhXOwkg7WBJWqa0a7UjZ9yNM6SyEDnvm-oQBosCeHlw3Eo8tqx69reiEPLuOG2S1zqoWfKxzFA/s320-rw/nora-fatehi.webp)
अपने डांस और एक्टिंग स्किल्स से लाखों दिलों को जीतने वाली नोरा फतेही सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाले सितारों में गिनी जाती हैं।
डांस से लेकर अपने वर्कआउट और फनी वीडियोज़ को शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों और वीडियोज़ को लेकर नोरा अक्सर चर्चा में रहती हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर नोरा ने अपने फैन्स से एक दिलचस्प जानकारी शेयर की है।
दरअसल, नोरा ने इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें उनका 'हज़्बैंड' मिल गया है। इस वीडियो में बच्चा क्यूट अंदाज में नोरा फतेही को शादी के लिए प्रपोज करता हुआ नजर आ रहा है।
नोरा अपने पोस्ट में लिखती हैं, 'दोस्तों, मुझे अपना पति मिल गया है। हम शादी करने वाले हैं'।
सोशल मीडिया पर नोरा की यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है। आप भी देखिए उस क्यूट बच्चे का नोरा के लिए क्यूट मैरिज प्रपोजल।
बता दें कि इससे पहले नोरा फतेही अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स की वजह से चर्चा में थीं। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के 1.4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हुए हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस के लिए शुक्रिया अदा किया और अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो के जरिए नोरा फतेही ने अपने संघर्ष की कहानी को भी बताया था।
नोरा फतेही ने वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा, 'मेरी जिंदगी को बदलकर रख देने वाले इस वीडियो के साथ 1.4 करोड़ होने का जश्न मना रही हूं। बंगलुरू में साल 2018 में मैंने मिस इंडिया अवॉर्ड्स के दौरान सोलो परफॉर्म किया था। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और मुझे दिलबर गाना मिला।' सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का यह पोस्ट खूब वायरल हुआ था।
नोरा फतेही दुनिया भर के शीर्ष 10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर में से एक हैं और उनके वीडियो उनके प्रशंसकों और इंटरनेट को मिनटों के भीतर दीवाना बना देते हैं । उनके वीडियो ट्रेंडिंग में रहते हैं और लाखों व्यूज मिलते हैं।
नोरा, अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नज़र आने वाली हैं और इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।
संबंधित ख़बरें
टिप्पणियाँ