रेमो डिसूज़ा बनाएंगे कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक

कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूज़ा अपने ड्रीम प्रोजेक्टर के बारे में खुलासा कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि वो कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक बनाने जा रहे हैं, जिसकी इजाजत सरोज खान ने जीवित रहते ही उन्हें दे दी थी। बता दें 3 जुलाई को बॉलीवुड में 'मास्टरजी' के नाम से मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया। 

remo desuza going to make biopic on saroj khan
बॉलीवुड में 'मास्टरजी' के नाम से लोकप्रिय कोरियोग्राफर सरोज खान का तीन जुलाई को निधन हो गया। बतौर कोरियोग्राफर अपने करियर की शुरुआत सरोज ने अस्सी के दशक में की थी। बीते साल रिलीज़ हुई फिल्म 'कलंक' की कोरियोग्राफी भी उन्होंने ही संभाली। 

कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूज़ा अब सरोज खान की बायोपिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में इस बारे में सरोज खान की बेटी सुकैना ने इस बारे में खुलासा किया। 

रेमो से पहले कुणाल कोहली भी उनसे फिल्म बनाने के लिए अप्रोच कर चुके हैं। इतना ही नहीं डायरेक्टर बाबा यादव की पत्नी भी सरोज खान की कहानी पर एक बायोपिक बनाने की सोच रही हैं।

सुकैना ने एक लीडिंग वेब साइट से बातचीत में बताया कि फिल्म 'कलंक' की शूटिंग के दौरान रेमो और सरोज खान की बायोपिक को लेकर बात हुई थी। सरोज चाहती थीं कि उनकी बायोपिक रेमो ही बनाए, क्योंकि ये दोनों ही ज़ीरो से हीरो बने हैं। 

वहीं एक इंटरव्यू के दौरान रेमो ने बताया था कि फिल्म 'कलंक' के गाने 'तबाह हो गए' के समय दोनों ने काफी समय साथ बिताया था। रेमो को हमेशा से ही सरोज खान की कहानी प्रेरणादायक लगती थी। जब रेमो ने अपनी ऑफिस में सरोज खान से उनकी बायोपिक बनाने का पूछा, तो उन्होंने खुश होते हुए कहा, 'बिलकुल, बोल कब बनाएगा, जल्दी बना दे'। 

हालांकि, रेमो ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की थी, लेकिन उन्होंने यह ज़रूर कहा था कि सरोज खान की बायोपिक उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट है।

टिप्पणियाँ

फिल्मिस्तान ने कहा…
रेमो की फिल्म सिर्फ अनाउंसमेंट तक ही रह जानी = पिछली दो फ़िल्में इतनी बुरी पिटी है के इंडस्ट्री को रेमो के नाम से एलर्जी हो गयी है - वैसे भी सरोज खान के जीवन में कोई ट्विस्ट या ऐसा कोई हुक नहीं था जिसे देखने के लिए पब्लिक जाए - हां रेमो किसी उल्लू प्रोडूसर को पकड़ कर फिल्म OTT वालो को चेप सकता है जैसा की फैशन चल रहा है - पर उस के लिए रेमो को किसी बड़ी हीरोइन को मुर्गा बनाना पडेगा