सुशांत सिंह राजपूत अपनी चारों बहनों के साथ करते दिखे मस्ती, पुराना वीडियो हुआ वायरल

सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वो अपनी चारों बहनों नीतू सिंह, मीतू सिंह, प्रियंका सिंह और श्वेता सिंह कीर्ति के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में एक बहन सुशांत को एम एस धोनी कहती है, तो दूसरी कहती है कि हमें भाई पर गर्व है। वीडियो में हो रही बातचीत से समझ आ रहा है कि यह तब का वीडियो है, जब सुशांत की फिल्म 'एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज़ हुई थी और इसे काफी तारीफें मिलीं। 

Sushant Singh Rajput having fun with sisters post success of film MS Dhoni Untold story
सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी चारों बहनों नीतू सिंह, मीतू सिंह, प्रियंका सिंह, और श्वेता सिंह कीर्ति के साथ नजर आ रहे हैं।

वीडियो में हो रही बातचीत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह तब का है, जब सुशांत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज़ हुई थी और इसे दर्शकों और समीक्षकों की जोरदार प्रशंसा मिली थी। 

इस वीडियो में एक बहन उन्हें महेंद्र सिंह धोनी बताती नजर आ रही है, तो वहीं, एक अन्य बहन कह रही हैं कि उन्हें अपने भाई पर गर्व है। पांचों भाई-बहन खूब खुश नज़र आ रहे हैं। सभी एक-दूसरे के साथ दिल खोल कर हंस रहे हैं। वीडियो में पांचों की बॉन्डिंग दिख रही है। 

पिछले कुछ दिनों से सुशांत के पुराने वीडियोज़ लगातार वायरल हो रहे हैं। शुक्रवार को उनके तीन वीडियो सामने आए थे, जिनमें से एक में वे कृष्ण भजन गाते दिखाई दे रहे थे। दूसरे वीडियो में वे अपनी बहन मीतू के साथ बाय-रोड चंडीगढ़ जाते और किशोर कुमार का गीत 'रात कली एक ख्वाब में आई' गाते दिखे थे। तीसरे वीडियो में उन्हें बहनों के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 

कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की व्हाट्सएप चैट वायरल हुई थी। इसमें यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि सुशांत अपनी बहन प्रियंका से नाराज थे। चैट के मुताबिक, सुशांत ने प्रियंका को दुष्ट तक कहा था। 

उस चैट में सुशांत ने लिखा था, 'मेरी बहन अब विक्टिम कार्ड खेलकर सिड भाई को मैनिपुलेट कर रही है, ताकि इस पूरी बात से ध्यान भटका कर, मुझ पर आ जाए कि मैंने उन्हें फिजिकली पनिशमेंट दी। ये बहुत निराशाजनक बात है।'

रिया के वॉट्सऐप चैट पर सुशांत और प्रियंका की बहन श्वेता सिंह कीर्ति पहले भी जवाब दे चुकी हैं। उन्होंने अभिनेता के एक इंटरव्यू की वीडियो क्लिप साझा की थी, जिसमें वे अपने आपको प्रियंका के सबसे करीब बता रहे थे। श्वेता ने कैप्शन में लिखा था, 'उसने स्वीकार किया कि वह अपनी बहन प्रियंका (सोनू दी) के सबसे करीब था, क्योंकि वह उसे समझती थी।'

वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो को सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। आप भी देखिए। 


टिप्पणियाँ