अनुराग कश्यप का हो गया निधन?

केआरके की वेबसाइट ने अनुराग कश्यप के निधन की ख़बर को ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे दी और फिर सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। इस ट्वीट के जवाब में अनुराग कश्यप ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनकी कल यमराज से मुलाकात हुई है और वो खुद ही अनुराग को घर छोड़ कर गए हैं। इसके बाद केआरके ने अपनी टीम से हुई ग़लती को सुधारते हुए अनुराग कपूर को श्रद्धांजलि दी।

KRK tweet RIP Anurag Kashyap

'नहीं रहे अनुराग कश्यप...' यह पढ़ कर आप भी चौंक गए होंगे। ऐसा ही नज़ारा सोशल मीडिया पर तब देखने को मिला, जब केआरके की वेबसाइट ने अनुराग कश्यप के निधन की ख़बर देते हुए उनकी आत्मा की शांति की दुआ करते हुए श्रद्धांजलि भरा ट्वीट किया।

केआरके की वेबसाइट ने ट्वीट में लिखा था, 'आत्मा को शांति मिले अनुराग कश्यप। वे बहुत ही महान स्टोरीटेलर थे। हमें आपकी हमेशा याद आएगी सर।'

इस ट्वीट को पढ़ते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। अपने मरने की ख़बर पर प्रतिक्रिया देने के लिए तुरंत अनुराग कश्यप आ गए। उन्होंने इस पर जवाब देते हुए एक ट्वीट किया। 

अनुराग कश्यप ने लिखा, 'कल यमराज के दर्शन हुए। आज यमराज खुद घर आकर छोड़के गए। बोले- अभी तो और फिल्में बनानी हैं तुम्हें। तुम फिल्म नहीं बनाओगे और बेवकूफ/भक्त उसका बायकॉट नहीं करेंगे, तो उनका जीवन सार्थक नहीं होगा। उनको सार्थकता मिले, इसलिए वापस छोड़ गए मुझे।'

अनुराग कश्यप के इस ट्वीट के बाद केआरके की वेबसाइट के ट्विटर हैंडल से माफीनामा लिखा गया था। उन्होंने लिखा, 'हम बहुत-बहुत माफी चाहते हैं कि हमारे एक स्टाफ मेंबर ने अनुराग कपूर को अनुराग कश्यप समझ लिया और उनके बारे में गलत न्यूज पब्लिश कर दी। अनुराग कपूर जी की आत्मा को शांति मिले।'


केआरके-अनुराग की बीच हमेशा रही है तनातनी

अनुराग कश्यप और केआरके के बीच खींचतान बरसों पुरानी है। यह साल 2015 में तब शुरू हुई थी, जब केआरके ने दावा किया था अनुराग कश्यप और करण जौहर ने उन्हें अपनी फिल्मों के रिव्यू करने से रोका है। जवाब में अनुराग कश्यप ने कहा था कि केआरके को फिल्मों के रिव्यू से रोकने से उनका कोई लेना-देना नहीं है। कश्यप ने केआरके को महत्वहीन भी बताया था। यह दोनों न सिर्फ फिल्मों को लेकर ही, बल्कि राजनैतिक विचारधारा को लेकर भी कई बार भिड़ चुके हैं।

संबंधित खबरें
'हैप्पी बर्थडे चरसी अनुराग' ट्रेंड होने पर अनुराग कश्यप दिए दिलचस्प जवाब

टिप्पणियाँ