15 अक्टूबर से खुल जाएंगे सिनेमाहॉल

सिनेमाहॉल 15 अक्टूबर से खुलने जा रहे हैं। 50 प्रतिशत दर्शकों की क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलने का आदेश दे दिया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गाइडलाइंस जारी किए हैं, जिनके आधार पर ही सिनेमाघर खोले जा सकते हैं। किन गाइडलाइन्स का पालन करना होगा, पढ़िए।

Cinemahall will open from 15 october

कोरोना वायरस के चलते लंबे समय से देश लॉकडाउन स्थिति में रहने के अब इन दिनों पूरे देश में अनलॉक की प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। अब अनलॉक- 5 में सरकार ने कई चीजों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है।

अनलॉक- 5 में केंद्र सरकार ने सभी सिनेमाघरों को भी खोलने की मंजूरी दे दी है। इन सिनेमाघरों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के आधार पर खोला जाएगा।

15 अक्टूबर से सभी सिनेमाघर खोल दिए जाएंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने मंगलवार को कोविड-19 से जुड़ी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

इन गाइडलाइंस को सभी सिंगल स्क्रीन हॉल और मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों को मानना अनिवार्य होगा। इस बात की जानकारी सूचना प्रसारण प्रकाश जावड़ेकर ने दी है।

गाइडलाइन्स को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'सिनेमा घर पिछले सात महीनों से बंद हैं। वे अब 15 अक्टूबर से खुलेंगे। लोगों की सुरक्षा के लिए हमने एसओपी यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल तैयार की है, जिसे सभी सिनेमाघर मालिकों को मानना होगा। सिनेमाघरों में 50 प्रतिशत लोगों के बैठने की अनुमति होगी। एक कुर्सी छोड़कर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही सैनिटाइजर जरूरी है।'

प्रकाश जावड़ेकर ने आगे कहा, 'एक शो खत्म होने के बाद पूरे हॉल को सैनिटाइज किया जाएगा, उसके बाद ही दूसरा शो आरंभ होगा। सिंगल स्क्रीन में टिकट बुकिंग के लिए ज्यादा खिड़कियां खोलनी जाएंगी, ताकि लोगों की भीड़ जमा न हो सके। सभी जगह ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा दिया जाएगा और खाना भी पैक्ड मिलेगा।'

ग़ौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से अब तक सिनेमा इंडस्ट्री को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। इस ख़बर के न सिर्फ सिनेमाघर मालिक बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था।

संबंधित ख़बरें
अगस्त से गुलज़ार होंगे सिनेमाघर

टिप्पणियाँ