राजीव कपूर का नहीं होगा चौथा, नीतू कपूर ने बताई वजह

राजीव कपूर का 9 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से 58 साल की उम्र में निधन हो गया। वहीं कपूर परिवार ने राजीव का चौथा न करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी राजीव कपूर की भाभी अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी। अपनी पोस्ट में नीतू ने लिखा कि कोरोना को देखते हुए राजीव का चौथा न करने का फैसला लिया गया है।

Rajiv Kapoor will not happen due to this reasone

बीते जमाने के अभिनेता राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से 9 फरवरी को 58 साल की उम्र में निधन हो गया। कपूर खानदान में एक बार शोक की लहर है। बीते कुछ सालों से इस खानदान में हर साल एक न एक सदस्य की मृत्यु हो रही है।

इससे पहले बीते साल ऋषि कपूर का निधन हो गया था। वहीं ऋषि, राजीव और रणधीर कपूर की मां कृष्णाराज कपूर और बहन ऋतु नंदा का भी निधन कुछ सालों पहले ही हुआ। शोक संतप्त परिवार से सांत्वना देने फिल्म इंडस्ट्री के लोग पहुंच रहे हैं।

वहीं अब ख़बर आ रही है कि कपूर परिवार ने राजीव कपूर का चौथा न करने का फैसला लिया है, जिसकी जानकारी नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये दी।

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू ने अपनी पोस्ट राजीव कपूर की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कोरोना को देखते हुए राजीव का चौथा नहीं किए जाने का फैसला लिया गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। पूरा राज कपूर परिवार आपके दुख का हिस्सा है।'

ग़ौरतलब है कि इससे पहले रणधीर कपूर ने अपने भाई राजीव कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए कहा था, 'मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव अब नहीं रहे। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।'

फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से दर्शकों की निगाह में जगह पाने वाले राजीव बीते कई सालों से सिनेमा से दूर थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने कमबैक करने का फैसला लिया।

राजीव तीस साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाले थे। कमबैक फिल्म 'तुलसीदार जूनियर' को वो देखने से पहले ही दुनिया से चले गए। फिल्म को मृतुल ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में संजय दत्त भी नज़र आने वाले हैं। फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर ने कहा कि उनकी टीम ने फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में राजीव से संपर्क किया था।

संबंधित ख़बरें
'राम तेरी गंगा मैली' एक्टर राजीव कपूर का निधन

टिप्पणियाँ