'राम तेरी गंगा मैली' एक्टर राजीव कपूर का निधन

ऋषि कपूर, रणधीर कपूर के छोटे भाई 'राम तेरी गंगा मैली' एक्टर राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में निधन। रिपोर्ट के मुताबिक हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ है। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की तस्वीर साझा करते हुए इस ख़बर को कंफर्म किया।

Rajiv Kapoor passes away

कपूर खानदान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रणधीर कपूर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। 9 फरवरी 2021 को हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह हार्ट अटैक पड़ने के बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं रणधीर कपूर ने इस दुखद खबर को कन्फर्म करते हुए मीडिया से कहा, 'मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके। फिलहाल मैं अभी भी अस्पताल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं।'

वहीं नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन की खबर को कन्फर्म किया है।

राजीव कपूर ने साल 1983 में आई फिल्म 'एक जान हैं हम' से डेब्यू किया था। हालांकि, दर्शकों ने उनको साल 1985 में राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में नोटिस किया था। इसके अलावा वो कई और बड़ी फिल्मों आसमान (1984), लवर बॉय (1985), जबरदस्त (1985) और हम तो चले परदेस (1988) में भी नज़र आए। उन्होंने ऋषि कपूर के मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' का निर्देशन भी किया था।

राजीव कपूर के निधन की ख़बर को दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी अभिनेत्री नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम से कंफर्म किया। तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा है, 'RIP'।

संबंधित ख़बरें
ऋषि कपूर को याद में बेटी रिद्धिमा ने पहनी उनकी 'रिस्ट वॉच'

टिप्पणियाँ