अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटी का नाम रखा ‘वामिका’, जानिए इसका अर्थ

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उसके नाम का खुलासा किया। अनुष्का-विराट ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा। साथ ही अपने शुभचिंतकों को शुक्रिया भी अदा किया। ‘वामिका’ का अर्थ जानने के लिए पढ़ें।

Anushka  Sharma and Virat Kohli with daughter Vamika

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी का पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट के साथ अनुष्का खड़ी हैं और अपनी बाहों में उन्होंने बेटी को थामे रखा है। हालांकि, चेहरा फिर भी छुपाया हुआ है। विराट-अनुष्का प्यार से अपनी बेटी को निहार रहे हैं।

इस पोस्ट में अनुष्का ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया है। अनुष्का-विराट ने अपनी लाड़ली का नाम ‘वामिका’ रखा है। साथ ही दुआ और शुभकामनाएं देने वालों का शुक्रिया अदा भी किया है।

अनुष्का लिखती हैं, ‘हम प्यार और आभार के साथ रह रहे थे, लेकिन नन्हीं वामिका हमें अलग स्तर पर ले आई है। आंसू, हंसी, चिंता, परम सुख..इन सभी भावनाओं का अनुभव हमने पल भर में कर लिया। हमारी नींद उड़ी है, लेकिन दिल भरे हुए हैं। आप सबकी दुआओं और प्रर्थानाओं के लिए शुक्रिया।’

बता दें कि 11 जनवरी को अनुष्का ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा करते हुए लिखा था कि अनुष्का और उनकी बेटी एकदम ठीक है। साथ ही अपने फैन्स से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी।

‘वामिका’ का मतलब

विराट और अनुष्का ने अपनी बिटिया का नाम 'वामिका' रखा है। वामिका का संबंध वाम यानी बाएं हाथ से जुड़ा है। 'वामिका' शब्द का इस्तेमाल मां दुर्गा या दुर्गा के विशेषण के तौर पर किया जाता है।

इससे पहले विराट और अनुष्का अपनी बेटी फोटो न खींचने की अपील कर चुके हैं। इसके लिए बकायदा एक लैटर उन्होंने पैपराजी के नाम लिखा था, जिसमें लिखा था, ‘हम आपसे एक साधारण-सी अपील करते हैं। हम अपनी बेटी की निजता की रक्षा करना चाहते हैं और इसमें आपकी मदद और समर्थन चाहिए। जहां हम आपको आश्वस्त कर रहे हैं कि आपको हमारे ऊपर फीचर करने के लिए जरूरी कंटेंट मिल जाएगा। वहीं, हम आपसे यह आग्रह भी कर रहे हैं कि हमारी बेटी से जुड़ा कंटेंट न लें और न ही उसे पब्लिश करें।’

साल 2017 में 11 दिसंबर को विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से शादी की थी। इसके बाद बीते साल 2020 के अगस्त महीने में दोनों ने अपने घर एक नया मेहमान आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। कपल ने बताया कि जनवरी 2021 में वे दो से तीन हो जाएंगे। इसके बाद 11 जनवरी को अनुष्का और विराट के घर में किलकारियां गूंजीं। सोमवार (1 फरवरी) को अनुष्का ने बेटी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए उसके नाम का खुलासा कर दिया।

संबंधित ख़बरें
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां

टिप्पणियाँ