Jijaji Chhat Par Koi Hai: हॉरर के साथ लगेगा कॉमेडी का तड़का

सोनी सब पर हॉरर-कॉमेडी शो 'जीजाजी छत पर कोई है' 15 मार्च से टेलीकास्ट होने जा रहा है। 'जीजाजी छत पर है' के मेकर्स ने इस शो में थोड़े से ट्विस्ट के साथ यह नया शो परोसा है। इस शो का पहला टीजर हाल ही में जारी किया गया है। इसमें हिबा नवाब और शुभाशीष मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

jijaji-chhat-parr-koii-hai-horror-comedy-show-on-sab-tv-start-from-15-march

सोनी सब पर कॉमेडी शो 'जीजाजी छत पर हैं' ने सभी को खूब हंसाया और गुदगुदाया। इस शो के किरदार और उनका अंदाज़ आज भी दर्शकों के ज़ेहन में ताजा है। तभी तो इस शो के ऑफ एयर होने के बाद, इसे दोबारा लाने की पब्लिक डिमांड तेज हो गई थी।

इस शो और किरादारों के प्रति दीवनगी को देखते हुए मेकर्स ने 'जीजाजी' की अगली कड़ी लाने के मन बनाया। हालांकि, इस धारावाहिक में थोड़ा ट्विस्ट भी है। जहां पहले यह शो सिर्फ कॉमेडी था। वहीं इस बार इस धारावाहिक में हॉरर का जॉनर भी जोड़ दिया गया है।

सोनी सब के इस नए धारावाहिक का नाम 'जीजाजी छत पर कोई है', जो 15 मार्च से टेलीकास्ट होने जा रहा है। कलाकारों ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है।

'जीजाजी छत पर कोई है' का पहला टीजर हाल ही में सोनी सब के चैनल पर रिलीज किया गया है। सीरियल में हिबा नवाब, शुभाशीष झा, अनूप उपाध्याय, सोमा राठौड़, फ़िरोज़ खान, जीतू शिवहरे, सुचेता खन्ना, विपिन, राशि बावा, नगिन वाडेल, सुमित अरोड़ा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

वहीं 'जीजाजी छत पर कोई है' की कहानी जिंदल और जल्दीराम परिवारों के बीच एक बहुत पुराने प्रॉपर्टी विवाद पर आधारित है। इसमें एक ट्विस्ट होगा, जिसमे उनकी पुरखों की सम्पति के साथ एक गहरा रहस्य जुड़ा हुआ है।

इन दोनों परिवारों के बीच हो रहे विवाद का दूसरा मुद्दा है, दोनों परिवारों के संबंधित बिजनेस यानी जल्दीराम की मिठाई की दुकान और जिंदल का गैराज, जो घर के सामने वाले यार्ड में एक-दूसरे के बगल में है। इस वजह से भी दोनों आपस में टकराते रहते हैं।

यह रहस्य अभी भी बना हुआ है कि वह अज्ञात महिला कौन है, जो कि हवेली के हॉल में चलती है? इस रहस्यमयी महिला के बारे में जानने के लिए सोनी सब 15 मार्च से देखिए ‘जीजा जी छत पर कोई है’।

संबंधित खबरें
'प्रेम बंधन' के सेट पर घायल हुई छवि पांडे

टिप्पणियाँ