Mumbai Saga: 'मुंबई सागा' का टीजर आया, 'जब बॉम्बे, मुंबई नहीं था...'

जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी स्टारर संजय गुप्ता की फिल्म 'मुंबई सागा' का टीजर जारी हो गया है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में उतर रही है।टीजर में एक्शन, पुलिस मुठभेड़ और अंडरवर्ल्ड की हुकूमत की झलक दिखाई दे रही है। साथ ही इसमें जॉन और इमरान बता रहे हैं कि आखिर बॉम्बे कैसे मुंबई बना।

john-abraham-emraan-hasmi-film-mumbai-saga-teaser-out

संजय गुप्ता के निर्देशन में बनीं जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' का टीजर जारी हो गया है। टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। इसमें पुलिस एनकाउंट से लेकर अंडरवर्ल्ड की हुकूमत की झलक दिखाई दे रही है। टीजर में जॉन और इमरान बताते हैं कि कैसे बॉम्बे मुंबई बना।

19 मार्च को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में जॉम अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित रॉय भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

ग़ौरतलब है कि इससे पहले संजय 'कांटे', 'मुसाफिर', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'काबिल' सरीखी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अब 'मुंबई सागा' उनकी अगली पेशकश है।

संजय गुप्ता ने 'मुंबई सागा' का टीजर रिलीज करते हुए लिखा है, 'जब बॉम्बे मुंबई नहीं था और गलियों में वायलेंस का राज था।इस साल की कथा के गवाह बनने के लिए तैयार हो जाइए। मुंबई सागा फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।'

टीजर रिलीज के कुछ घंटे पहले उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'साल 2020 को कभी नहीं भूलेंगे। यह साल डर और अनिश्चितता भरा रहा है, लेकिन जो बात इसे अविस्मरणीय बनाती है, वह है 'मुंबई सागा' की पूरी टीम की मेहनत। हमने अथक प्रयास से यह काम किया है और आज हम अपने दर्शकों के साथ पहली झलक साझा करेंगे। जिनके लिए हमने यह सब किया।'

इससे पहले मंगलवार दोपहर 23 फरवरी को फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए घोषणा की गई थी कि उनकी फिल्म 'मुंबई सागा' का टीजर 24 फरवरी जारी किया जाएगा। इतना ही नहीं इन सितारों ने एक टीजर पोस्टर जारी किया है, जिसमें लिखा है कि फिल्म को सिनेमाघरों में 19 मार्च 2021 को रिलीज किया जाएगा।

हालांकि, बीच में ऐसी ख़बरें थीं कि मेकर्स फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने का मन बना रहे हैं, लेकिन एक इंटरव्यू में संजय गुप्ता ने फिल्म पर बात करते हुए कहा, '25 साल और 17 फिल्मों के बाद अब मैं अपनी ऑडियंस को कुछ बड़ा और अच्छा देने जा रहा हूं। मैं बहुत खुश हूं कि भूषण कुमार इस प्रोजेक्ट के लिए मुझ पर भरोसा कर रहे है. ये एक ऐसी कहानी है जिसे परदे पर आना बहुत जरूरी है।'

संजय गुप्ता ने इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने साल 1994 में फिल्म 'आतिश' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

संबंधित ख़बरें
Attack: जॉन अब्राहम की 'अटैक' इस दिन होगी रिलीज़

टिप्पणियाँ