विवेक ओबेरॉय ने किया अभिषेक बच्चन के लिए बर्थडे विश पोस्ट

अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर तमाम लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, लेकिन इन लोगों में एक नाम ऐसा है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। वह नाम है विवेक ओबेरॉय। विवेक ने अभिषेक को बर्थडे विश किया। हालांकि, अभी तक अभिषेक की तरफ से इस बधाई संदेश पर प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिला

Vivek Oberoi birthday wish for Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन आज अपना 45 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें फैन, फैमिली और फ्रेंड्स की तरफ से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

जहां एक तरफ अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन ने एक खूबसूरत पोस्ट लिखी है, तो वहीं इन बधाई संदेश में एक संदेश पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। वह बधाई संदेश विवेक ओबेरॉय का है। विवेक ने भी अभिषेक को बर्थडे विश किया है।

विवेक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अभिषेक के लिए एक पोस्ट लिखते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अभिषेक को टैग करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक,अभिषेक बच्चन। इस दिन को खुशी और उत्सव से भरा होने दें। मैं आपको एक उत्कृष्ट और शानदार जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं, मेरे दोस्त।'

ग़ौरतलब है कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय की शादी के बाद से दोनों के रिश्ते ठीक नहीं माने जाते। अभिषेक से शादी से पहले ऐश्वर्या और विवेक के अफेयर के चर्चे थे। इन दोनों के रिश्ते खटास के मोड़ पर टूटे। वो कड़वाहट अक्सर देखने को भी मिली थी।

यहां तक की साल 2019 में विवेक ने ऐश्वर्या पर बने मीम को भी शेयर कर दिया था, जिससे उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। उस मीम में ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ थीं। हालांकि, कुछ पब्लिक इवेंट में विवेक और अभिषेक को एक-दूसरे के गले मिलते भी देखा गया।

ख़ैर, अब विवेक के इस बर्थडे पोस्ट को देखने के बाद तो यही लगता है या तो अभिषेक के साथ उनके रिश्ते सुधर गए हैं या विवेक कोशिश में हैं। वैसे अब विवेक के इस बर्थडे विश का जवाब अभिषेक देते हैं या नहीं, यदि देते हैं, तो क्या लिखते हैं। यह सब देखान दिलचस्प होगा।

संबंधित खबरें
विवेक ओबेरॉय 'इति' से बनने जा रहे हैं प्रोड्यूसर

टिप्पणियाँ