ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'बिट्टू' के लिए प्रियंका चोपड़ा ने जोड़े हाथ

प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर के लिए नामांकित हुई फिल्म 'बिट्टू' की स्टारकास्ट की आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। करिश्मा देव दुबे के निर्देशन में बनी 'बिट्टू' की लीड कास्ट रानी और रेनू को शिक्षित करने और उनको मूलभूत सुविधा देने के लिए फंड इकट्ठा किया जा रहा है। इस फंड देने की मुहीम से न सिर्फ प्रियंका जुड़ गई हैं, बल्कि वो अन्य लोगों से भी मदद करने की गुहार कर रही हैं।

Priyanka-chopra-lends-support-to-initiative-collecting-funds-for-lead-cast-of-bittu-at-oscar

इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा अपने समाजिक सरोकार के कामों के चलते भी लगातार सुर्खियों में रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अगला कदम उठाया है। न सिर्फ वो खुद ही यह काम करने जा रही हैं, बल्कि खुद से जुड़े लोगों से भी इस कार्य में आगे आने की अपील कर रही हैं।

दरअसल, मामला यह है कि ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड फिल्म 'बिट्टू' के लीड कास्ट की आर्थिक मदद जुटाने की मुहीम चलाई जा रही है। इस मुहीम से प्रियंका भी जुड़ गई हैं।

करिश्मा देव दुबे के निर्देशन में बनी फिल्म 'बिट्टू' ने न सिर्फ ऑस्कर में एंट्री पाई है, बल्कि इससे पहले फिल्म को 18 फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है और कई अवॉर्ड इसके नाम हैं। वहीं करिश्मा को भी 'बिट्टू' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है।

फिल्म 'बिट्टू' में लीड रोल निभा रहीं रानी और रेनू ने भी अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया है। कम उम्र में उनकी जबरदस्त एक्टिंग देख कर हर कोई तारीफ करने को मजबूर दिख रहा है, लेकिन उत्तराखंड की रहने वालीं रानी और रेनू ज्यादा संपन्न परिवार से नहीं आती हैं। ऐसे में इस फिल्म के जरिये इन दोनों ही कलाकारों की जिंदगी को बदलने का प्रयास भी है। उन्हें बेहतर सुविधा देने पर जोर दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में इंडियन वुमन राइज़िंग की तरफ से फंड इकट्ठा करने की कोशिश हो रही है। उन फंड्स की मदद से ही रानी और रेनू को शिक्षित किया जाएगा, उन्हें हर तरह की सुविधा दी जाएगी।

अब इस मुहीम के साथ प्रियंका ने भी खुद को जोड़ लिया है। वे ना सिर्फ अपनी तरफ से फंड देने जा रही हैं, बल्कि उन्होंने एक वीडियो के जरिये तमाम दूसरे लोगों से भी आगे आकर मदद करने की अपील की है। इसके अलावा प्रियंका ने सभी से फिल्म 'बिट्टू' देखने की बात भी कही है। प्रियंका को पूरा भरोसा है कि लोगों को ये खूबसूरत फिल्म निराश नहीं करेगी।

फिल्म 'बिट्टू' की कहानी की बात करें, तो ये दो ऐसी लड़कियों की दोस्ती पर आधारित है, जो एक दूसरे पर जान छिड़कती हैं, लेकिन एक घटना ऐसी होती है जिस वजह से इन दो लड़कियों को स्कूल में जहर दे दिया जाता है। अब यहां से कहानी में क्या नाटकीय मोड़ आते हैं, 'बिट्टू' यही सब दिखाती है।

टिप्पणियाँ