Sooryavanshi: 'सूर्यवंशी' 30 अप्रैल को होगी रिलीज़, रोहित शेट्टी ने किया ऐलान

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने बर्थडे पर फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस की। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि फिल्म 30 अप्रैल 2021 को रिलीज़ हो रही है। उन्होंने लिखा, 'आप सने साल भर बेसब्री से इंतज़ार किया...'

akshay-kumar-rohit-shetty-film-sooryavanshi-release-in-theatres-on-30-april-2021

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म की रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनेबर्थडे पर की।

रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'डियर ऑडियंस और मेरे एक्टर्स के फैन क्लब। मैं जानता हूं कि आपने पूरे एक साल 'सूर्यवंशी' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया है और हमारे लिए इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती कि हमारी फिल्म 30 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'आप यह बात जरूर जानते होंगे कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर सिनेमाघरों को 50 फीसदी दर्शकों के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। इसके लिए हम महाराष्ट्र सरकार के फैसले का समर्थन करते हैं। अच्छी बात यह है कि टीकाकरण अभियान जोरों से चलाया जा रहा है।'

रोहित ने आगे लिखा, 'पूरे भारत में 2.5 करोड़ से ज्यादा और महाराष्ट्र में 22 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लग चुका है। इसलिए हम मानते हैं कि जब तक हमारी फिल्म आएगी, तब तक आपका और आपकी फैमिली का सिनेमा हॉल्स जाना सुरक्षित हो जाएगा और हमें उम्मीद है कि तब तक ऑडिटोरियम की कैपेसिटी पर लगे प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे।'

अपनी पोस्ट के आखिर में रोहित लिखते हैं, 'व्यक्तिगत तौर पर मैं आग्रह करता हूं कि आप अपने परिवार के बुजुर्गों को टीका लगवाएं और समय आने पर खुद का वैक्सीनेशन भी कराएं। मैंने हाल ही में अपनी मां को टीका लगवाया है और यह सुरक्षित है। हमारी फिल्म का प्रमोशन 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। सुरक्षित रहें। मूवीज में आपसे मिलते हैं।'

इस पोस्ट के साथ रोहित ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे पिछले एक साल पहले फिल्म की रिलीज डेट टल गई थी।

वीडियो में बताया है, 'एक साल पहले 2 मार्च 2020 को सूर्यवंशी का ट्रेलर लॉन्च हुआ था और हमारी प्यारी ऑडियंस ने इसे अपना प्यार दिया था, लेकिन हमें कहां पता था कि क्या होने जा रहा है? दुनिया अचानक ठहराव पर आ गई। हमें अपनी फिल्म पोस्टपोन करने के लिए स्टेटमेंट जारी करना पड़ा। लेकिन हमने दर्शकों से वादा किया था कि 'सूर्यवंशी' सही समय पर सिनेमाघरों में वापस आएगी। हम जानते हैं कि एक साल हो गया। लेकिन वादा तो वादा है। और देखिए कि इंतजार फाइनली खत्म हो गया।'

रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा की इस अगली कड़ी का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह की भी अहम भूमिका है।

संबंधित ख़बरें 

टिप्पणियाँ