रणबीर कपूर ने कोरोना से पाई निजाद

कुछ समय पहले ही कोरोना की चपेट में आए रणबीर कपूर अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। रणबीर कपूर के अंकल एक्टर रणधीर कपूर ने कहा कि वह रणबीर से मिलकर आए हैं और अभ वो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

ranbir-kapoor-tests-negative-for-covid-19-virus-confirms-uncle-randhir-kapoor

कुछ समय पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुए रणबीर कपूर का कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया है। रणबीर कपूर ने कोरोना से निजाद पा ली है।

इस ख़बर पर पुष्टि की मुहर रणबीर के अंकल एक्टर रणधीर कपूर ने लगाया। उन्होंने एक इंग्लिश डेली से बातचीत में कहा कि रणबीर का कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आ गया है। अब पूरी तरह से ठीक है। उनकी सेहत में काफी सुधार है। मैं उनसे मिल कर आया हूं।

उल्लेखनीय है कि 9 मार्च को रणबीर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी, जिसके बाद वह क्वारंटइन हो गए थे।

वहीं रणबीर कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी उनकी मां नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर कंफर्म की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका मेडिकेशन चल रहा है और वह अच्छे से रिकवर हो रहे हैं। वह अभी घर में सेल्फ क्वारंटाइन में हैं और सभी सावधानियां बरत रहे हैं।'

रणबीर कपूर के कोरोना से उबरने की ख़बर ने तब सुर्खियां बटोरी, जब उनकी बहन रिद्धिमा कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रणबीर कपूर अपनी बहन के साथ पूजा करते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि कोरोना मुक्त होने के बाद रणबीर कपूर ने ये पूजा की है।

संबंधित ख़बरें
रणबीर कपूर कोरोना पॉज़िटिव, मां नीतू कपूर ने किया कंफर्म

टिप्पणियाँ