मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर डिस्कवरी के शो 'स्टार वर्सेस फूड' में आएंगे नज़र

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। इनकी बॉन्डिंग तो जग-जाहिर है। वहीं इनकी शादी की अटकले भी तेज हो गई हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया का चहेता यह जोड़ा जल्दी ही एक टीवी कुकरी शो में नज़र आने वाली है। दरअसल, यह शो एक सेलेब्रिटी कुकरी शो है, जिसमें सेलेब्स अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाते हैं।

malaika-arora-and-arjun-kapoor-to-be-seen-on-celebrity-cooking-tv-show-star-vs-food

मलाइका अरोड़ और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया हो या फिर पब्लिक प्लेस दोनों एक दूसरे के साथ खूब स्पॉट होते हैं। वहीं यह जोड़ा पहली बार एक प्रोजेक्ट में साथ नज़र आने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर स्क्रीन शेयर करते नज़र आने वाले हैं। दोनों किसी फिल्म में नहीं, बल्कि एक कुकरी शो में साथ में दिखाई देंगे।

बता दें कि अर्जुन और मलाइका डिस्कवरी के सिलेब्रिटी कुकिंग शो 'स्टार वर्सेस फूड' में नज़र आएंगे। बता दें कि हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के एक महीने बाद करीना कपूर ने इस शो को शूट किया था। अब इसी शो के लिए मलाइका अरोड़ा भी शूट करने वाली हैं, जिसमें उनके साथ बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी नजर आने वाले हैं।

एंटरटेनमेंट वेबसाइट की रिपोर्ट की माने, तो मलाइका अरोड़ा ने इस शो के लिए अपनी शूटिंग खत्म कर ली है, जबकि अर्जुन कपूर अपने हिस्से की शूटिंग जुहू के एक रेस्तरां में करेंगे।

अब यदि आप मलाइका के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाले तो पाएंगे कि वो काफी अच्छी कुक हैं, जबकि अर्जुन के कुकिंग स्किल्स देखना वाकई दिलचस्प होगा।

वहीं डिस्कवरी के इस शो के बारे मेम कहा जा रहा है कि इससे कई सेलेब्स भी जुड़ेंगे। एक एपिसोड में मलाइका और अर्जुन दिखेंगे, तो बाकी कि एपिसोड्स में किस बॉलीवुड सेलेब्स को खाना पकाते दर्शक देख सकेंगे। यह जानना वाकई रोचक होगा।

करीना कपूर खान का एपिसोड तो ऑन एयर हो चुका है, जबकि मलाइका-अर्जुन का एपिसोड शूट हो रहा है। इसके अलावा करण जौहर के नाम की भी चर्चा तेज है। कहा जा रहा है कि डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाएंगे। वहीं इस शो में 'स्कैम 1992' फेम प्रतीक गांधी भी नज़र आने वाले हैं। देखने वाली बात यह होगी कि वो क्या पकाते हैं?

संबंधित ख़बरें
Sandeep Aur Pinky Faraar Review: 'संदीप और पिंकी फरार' और ऑडियंस नदारद?

टिप्पणियाँ