RRR: 'लोड..ऐम..शूट' करते हुए जारी हुआ अजय देवगन का फर्स्टलुक

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' से अजय देवगन के बर्थडे पर उनके क‍िरदार का फर्स्ट लुक शेयर किया है। सोशल मीडिया पर अजय देवगन का फिल्म से फर्स्टलुक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'लोड...ऐम...शूट...'। बता दें कि अजय देवगन फिल्म 'आरआरआर' से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं।

ajay-devgn-releases-his-first-look-from-rrr-on-his-birthdayअजय देवगन 2 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते है। इस बार उनके जन्मदिन को ख़ास बनाते हुए फिल्म 'आरआरआर' के मेकर्स ने फिल्म से अजय देवनग का फर्स्टलुक जारी किया। बता दें कि फिल्म 'आरआरआर' से अजय तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं।

अजय देवगन के लुक को रिवील करता हुआ फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया, जिसमें अजय काफी प्रभावी नज़र आ रहे हैं। उनका यह अंदाज़ उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

इससे पहले फिल्म 'आरआरआर' से आलिया भट्ट और रामचरण का लुक मेकर्स ने जारी किया था। दोनों के लुक भी उनके बर्थडे पर ही जारी किया गया था।

फिल्म में आलिया, रामचरण के अपोजिट नजर आएंगी, तो वहीं जूनियर एनटीआर, ओलिविया के साथ रोमांस करते हुए दिखेंगे।

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म एक फिक्शनल स्टोरी पर आधारित है, जिसे साल 1920 के दशक यानी देश की आजादी से पहले के आधार पर बुना गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी दो स्वतंत्रता सेनानी अलुरी सीताराम राजू और कोमरम भीम के किरदारों पर आधारित है।

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' 13 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

संबंधित ख़बरें
अजय देवगन ने 'अपनी पिटाई' के वायरल वीडियो पर दिया रिएक्शन

टिप्पणियाँ