फिल्म इंडस्ट्री के डेली वेज वर्कर्स की मदद के लिए आगे आए आदित्य चोपड़ा

आदित्य चोपड़ा ने कोरोना लॉकडाउन के कारण फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मजदूरों और वर्कर्स की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने इनकी आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। इसके लिए आदित्य ने 'यश चोपड़ा साथी इनिशिएटिव' की शुरुआत भी की है। हाल ही में आदित्य ने इन मज़दूरों के वैक्सीनेशन का खर्च भी वहन किया।

aditya-chopra-started-yash-chopra-saathi-initiative-to-help-workers-in-film-industry

कोरोना की दूसरी लहर ने पूरा देश पूरी तरह से त्रस्त है। इस वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए कई राज्यों ने लॉकडाउन लगा दिया है, तो कइयों ने कर्फ्यू लगाकर इसे रोकने की कोशिश की है।

इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में मिनी लॉकडाउन लगाया हुआ है। ऐसे में राज्य में शूटिंग बंद है और इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मजदूरों और वर्कर्स के लिए के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। कई सितारे ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अब यश चोपड़ा फाउंडेशन भी गरीब मजदूरों और वर्कर्स की मदद के लिए आगे आया है।

आदित्य चोपड़ा ने यश चोपड़ा साथी योजना इनिशिएटिव की शुरुआत की है। इसके तहत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक मदद दी जाएगी, जिसमें एक महीने के लिए महिलाओं, सीनियर सिटीजन को 5000 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही 4 लोगों के हिसाब से परिवारों को महीने भर का राशन भी दिया जाएगा। इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं, जो लोग फिल्म उद्योग यूनियन के सदस्य हों, वर्तमान में बेरोजगार हों, जिस शख्स पर एक से अधिक व्यक्ति आश्रित हों। ऐसे लोग इस योजना के तहत लाभान्वित हो सकते हैं।

यह राशन किट फाउंडेशन के पार्टनर एनजीओ 'यूथ फीड इंडिया' के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। यशराज फिल्म्स की यह मदद हासिल करने के लिए जरूरतमंद लोग वेबसाइट https://yashchoprafoundation.org पर जाकर एक ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया के माध्यम से तुरंत आवेदन भी कर सकते हैं। इसके बाद टीम आपसे संपर्क करेगी। इसके अलावा लोग चाहें तो 8929253131 पर भी कॉल या व्हाट्सअप मैसेज के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

यशराज फिल्म्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विधानी ने बताया, 'यश चोपड़ा फाउंडेशन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और इसके उन कामगारों का एक सतत सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए प्रतिबद्ध है, जो फिल्मों की हमारी 50 वर्षीय इस यात्रा का अंतरंग हिस्सा रहे हैं। महामारी के बीच हम ऐसे कामगारों और उनके परिवार वालों की मदद करना चाहते हैं, जिनकी आजीविका छिन गई है। यश चोपड़ा साथी इनिशिएटिव नामक पहल हमारी इंडस्ट्री के महामारी से प्रभावित उन कामगारों को मदद पहुंचाने का लक्ष्य है, जो इस समय जरूरतमंद हैं।'

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी यशराज फाउंडेशन ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े करीब 30,000 लोगों के वैक्सीनेशन का खर्चा उठाने का ऐलान किया था।

संबंधित ख़बरें
आदित्य चोपड़ा उठाएंगे फिल्मसिटी के 15 हज़ार डेली वेज वर्कर्स के वैक्सीनेशन का खर्च

टिप्पणियाँ