रवि दुबे को हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर दी हेल्थ अपडेट

अभिनेता रवि दुबे भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये यह जानकारी साझा की। फिलहाल वो होम क्वारंटाइन में हैं और डॉक्टरी सलाह ले रहे हैं, साथी ही उनका परिवार उनकी देखरेख कर रहा है।

jamai-raja-fame-ravi-dubey-tests-positive-for-coronavirus-share-post-on-instagram

कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रलयंकारी होती जा रही है। हर रोज़ हजारों की संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। अब इस वायरस की चपेट में 'जमाई राजा' फेम एक्टर रवि दुबे भी आ गए हैं।

रवि की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इस बात की जानकारी ने उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है। इसके साथ ही उन्होंने संपर्क में आये लोगों से आइसोलेट होने को कहा है।

रवि ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हैलो गायज, मुझे अभी रिपोर्ट मिली है जोकि कोरोना पॉजिटिव है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह देता हूं कि अपना ध्यान रखें और अगर लक्षण दिखें तो टेस्ट करवाएं। मैंने क्वारंटीन हो गया हूं और मैं अपनी प्रियजनों की देखरेख में हूं। सुरक्षित रहिए, पॉजिटिव रहिए(मतलब उम्मीदें बनाएं रखें) ईश्वर सबका भला करें।'

रवि के इस पोस्ट के बाद टीवी और फिल्म जगत के सितारे उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। रवि की पत्नी अभिनेत्री सरगुन मेहता ने इस पोस्ट पर सैड एमोजी के साथ पति के जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी है। इसके अलावा को-एक्ट्रेस निया शर्मा, अहाना कुमरा, पुलकित सम्राट, आशा नेगी, शिखा सिंह, विकास खत्री, पराग मेहता, शहजाद देओल समेत कई दोस्तों ने उनके स्वास्थ्य की प्रार्थना की है।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो रवि दुबे हाल में स्ट्रीम हुई वेब सीरीज 'जमाई राजा 2.0' में नजर आए हैं।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ