विवेक ओबेरॉय ने 'आई एम ऑक्सीजन मैन' रिलीफ फंड में डोनेट किए 25 लाख रुपये

विवेक ओबेरॉय ने फंडराइज़र के लिए 25 लाख रुपये का योगदान दिया, लेकिन किसी को बताए बिना चुपचाप किया। दरअसल, डॉ विवेक बिंद्रा के साथ 'आई एम ऑक्सीजन मैन' शहर में चर्चा का विषय है। कोविड -19 से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए हर जगह से लोग फण्ड राइजर में योगदान दे रहे हैं। यहां तक कि विवेक ने 25 लाख रुपये डोनेट किए हैं।

Actor-vivek-anand-oberoi-donated-rs-25-lakh-to-i-am-oxygen-man-relief-fund

कोरोना काल में अन्य बॉलीवुड सेलेब्स की तरह विवेक ओबेरॉय भी हर मुमकिन मदद कर रहे हैं। विवेक हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। अब हाल में उन्होंने डॉ विवेक बिंद्रा के साथ मिलकर 'आई एम ऑक्सीजन मैन' रिलीफ फंड की पहल की है। इसके जरिये जरुरतमंदों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है, लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि खुद विवेक ओबेरॉय ने 'आई एम ऑक्सीजन मैन' रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये डोनेट किये हैं।

इस बात का खुलासा उनके साथी डॉ विवेक बिंद्रा ने आय एम ऑक्सीजन मैन के लिए एक इवेंट के दौरान किया। डॉ ने बताया कि विवेक ने बिना किसी को पता लगे इस बड़े काम में 25 लाख जैसी बड़ी रकम दान में दे दी थी।

इस महामारी काल में विवेक ओबेरॉय लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कसार नहीं छोड़ रहे हैं। वो ध्यान रख रहे हैं कि कोरोना से पीड़ित लोगों को जरुरी मेडिकल सुविधाएं मिले। आय एम ऑक्सीजन मैन के फंड से दिल्ली में 200 बिस्तरों वाला एक मुफ्त कोविड हॉस्पिटल शुरू किया गया, जो पहले ही 1000 से अधिक लोगों की जान बचा चुका है। विवेक और डॉ बिंद्रा के साथ मिलकर भारत में आने वाली तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में हैं।

'आई एम ऑक्सीजन मैन' पहल के अलावा, विवेक आनंद ओबेरॉय ने गरीब बच्चों के लिए सैकड़ों मुफ्त हार्ट सर्जरी को प्रायोजित किया है। उन्होंने 2.5 लाख से अधिक, वंचित बच्चों को कैंसर से बचाया है। उन्होंने 2200 से अधिक छोटी लड़कियों को बाल वेश्यावृत्ति से बचाया है, जिनमें से 50 से अधिक आज छात्रवृत्ति पर विदेश में पढ़ रही हैं।

विवेक आनंद ओबेरॉय कैंसर से जूझ रहे 3000 वंचित बच्चों को खाना खिलाने के लिए कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन के साथ काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि उन्हें अपनी प्रतिरक्षा बनाने में मदद करने के लिए अच्छे पोषण की सख्त जरूरत है क्योंकि उन्हें कोविड संक्रमण उच्च जोखिम है।

बता दें, इसके अलावा विवेक सामाजिक कार्यों से जुड़े रहते हैं। कैंसर मरीजों को लिए भी एक्टर ने बहुत कुछ किया है। ऐसे में अब उनका सारा ध्यान कोरोना को देश से बाहर करना और लोगों तक मदद पहुंचाना है।

संबंधित खबरें
विवेक आनंद ओबेरॉय ने अपनी पहली सैलरी से किया था यह नेक काम

टिप्पणियाँ