नाबालिग से रेप और छेड़छाड़ के मामले में पर्ल वी पुरी हुए गिरफ्तार

टेलीविज़न एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप और छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार रात वालिव पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। हालांकि, शनिवार को पर्ल वी पुरी जमानत पर रिहा कर दिए गए। आरोप है कि एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 3' में नज़र आ चुके पर्ल वी पुरी ने नाबालिग को काम दिलवाने के नाम पर उसका शोषण किया।

actor-pearl-puri-arrested-under-pocso-for-alleged-rape-and-molestation

टीवी सीरीज 'नागिन 3' में नज़र आ चुके एक्टर पर्ल पुरी को वालिव पुलिस ने शुक्रवार देर रात वसई (पूर्व) में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया। उसका कहना है कि एक्टर ने टीवी सीरियलों में काम दिलवाने का वादा कर नाबालिग संग रेप किया था।

मीरा भायंदर वसई विरार के डीसीपी संजय पाटिल ने कहा कि पर्ल वी पुरी को बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) एक्ट की विभिन्न धाराओं में अरेस्ट किया गया। वहीं शनिवार को कोर्ट में उसे पेश किया गया।

वहीं ताजा जानकारी के अनुसार इस मामले में पर्ल वी पुरी को कोर्ट जमानत मिल गई है। टीवी एक्ट्रेस और अभिनेता मकी दोस्त करिश्मा तन्ना ने ट्वीट कर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को इसकी जानकारी दी।

इस खबर के मीडिया में आते ही एकता कपूर, विकास कलंत्री, क्रिस्टल डिसूजा, अनीता हसनंदानी और अली गोनी समेत कई टीवी सेलेब्स पर्ल के सपोर्ट में आए हैं। सभी सेलेब्स ने अभिनेता पर लगे इन आरोपों को पूरी तरह बकवास, साजिश और झूठा बताया है।

पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि करते हुए मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया था, 'उन्हें वालिव पुलिस स्टेशन (वसई) द्वारा गिरफ्तार किया गया है।'

बता दें कि पर्ल वी पुरी टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। 'नागिन 3' के अलावा 'दिल की नजर से खूबसूरत', 'फिर भी ना माने बदतमीज दिल', 'मेरी सासू मां', 'नागार्जुन एक योद्धा', 'बेपनाह प्यार' और 'ब्रह्मराक्षस 2' में भी काम किया है। वे 'बिग बॉस 12' और 'बिग बॉस 13' में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा 'किचन चैंप‍ियन 5' और 'खतरा-खतरा-खतरा' जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे।

प्रोफेशनल से ज्यादा पर्ल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों आई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि वो करिश्मा तन्ना को डेट कर रहे हैं, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। दोनों अब एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।

संबंधित खबरें
करण कुंद्रा ने फैन्स से कोरोना राहत कार्य में दान देने की गुजारिश की

टिप्पणियाँ