विराट 'आई कैंडी' और अनुष्का 'नींबू'

बॉलीवुड डीवा अनुष्का शर्मा और उन के क्रिकेटर बॉयफ्रेंड विराट कोहली। दोनों मंगलवार की शाम हाथों में हाथ डाले मुंबई के होटल पैलेडियम पहुंचे।

बॉलीवुड डीवा अनुष्का शर्मा और उन के क्रिकेटर बॉयफ्रेंड विराट कोहली। दोनों मंगलवार की शाम हाथों में हाथ डाले मुंबई के होटल पैलेडियम पहुंचे।
मुंबई। प्यार में पागल दीवाने जाने किन किन ख़िताबों से एक दूसरे को नवाज़ते हैं। अब ऐसे में फ़िल्मी दुनिया और खेल जगत की जुगलबंदी हो, तो मामला थोड़ा और दिलचस्प हो ही जाता है।

यहां वे वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में शरीक़ होने आए थे। दोनों ने मीडिया को पोज़ भी दिया और दोनों ने हाथ थामे रेड कारपेट पर वॉक भी किया।

अनुष्का से जब विराट के बारे में पूछा गया, तो वे बोली, 'ही इज़ माई वेरी-वेरी गुड लुकिंग आई कैंडी'। विराट के साथ महज़ 40 सेकेंड ही अनुष्का रूकी रहीं।

इस दौरान वे काफ़ी शरमा भी रही थीं। लेकिन विराट के अंदर जाते ही, वो मीडिया से खुल कर बात करने लगींं।

जब अनुष्का से पूछा गया कि उन्हें सजने में जब ज़्यादा वक़्त लगता है, तो विराट नाराज़ होते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'नहीं, उसे कोई दिक्कत नहीं होती।

अब रेड कारपेट पर आने के लिए तैयार होने में समय तो लगेगा ही। ' उनके आउटफ़िट के बारे में विराट ने क्या कॉम्प्लिमेंट दिया के जवाब में कहा, 'विराट ने मुझसे कहा कि आज रात मैं नींबू की तरह दिख रही हूं।'

हाल ही में अनुष्का और विराट लंदन में छुट्टिया मनाकर लौटी हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'ये हॉलीवुड हम दोनों के लिए अच्छा था, आरामदायक था और दोनों के लिए बहुत जरूरी भी था।'

उन्होंने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए बताया कि करण जौहर की 'ए दिले मुश्क़िल' की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इसमें ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

आपको बता दें कि इस समारोह में अनुष्का को बेस्ट फेस का अवॉर्ड दिया गया। अवार्ड शो के दौरान दोनों खूब ठहाके मार कर हंस रहे थे।

संबंधित ख़बरें
आगे महमूद हीरो और विलेन से भी महंगे थे