ऋतिक ने की फ्रीडा की तारीफ़

बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन ने एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो की तारीफ़ों के पुल बांधे। दरअसल फ्रीडा रिचर्ड रेमंड की निर्देशन में बनी फ़िल्म 'डेज़र्ट डांसर' में मुख्य भूमिका में हैं।

बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन ने एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो की तारीफ़ों के पुल बांधे। दरअसल फ्रीडा रिचर्ड रेमंड की निर्देशन में बनी फ़िल्म 'डेज़र्ट डांसर' में मुख्य भूमिका में हैं।
ईरान के डांसर अफ़शिन गफ़्फारियन की ज़िदगी पर आधारित इस फ़िल्म को देखने के बाद रितिक यानी कि अपने डुग्गू ख़ुद को फ्रीडा की तारीफ़ करने से रोक न पाए। अफ़शिन ने देश में डांस पर प्रतिबंध होने के बाद भी ख़ुद ही डांस सीखा। 

इसके लिए उन्होंने अपनी जान की भी परवाह नहीं की.और इसी डांस ने उन्हें दुनिया में मशहूर किया। फ्रीडा इस फ़िल्म में इलालेह के किरदार में हैं, जो अफ़शिन और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर एक गुप्त डांस कंपनी बनाती है।

इस फ़िल्म को देखने के बाद रितिक ने ट्वीट किया, 'क्या किसी ने डेजर्ट डांसर देखी है? पूर्णतया जोश से भरी फ़िल्म। मैंने अब तक इतनी जबरदस्त फ़िल्म नहीं देखी। फ़िल्म में सभी जबरदस्त अभिनेता हैं। पूरी टीम को शुमभकानाएं। '

वे आगे लिखते, 'सच में फ्रीडा पिंटो ने कितना अद्भुत काम किया है। मैंने कभी भी किसी को इस तरह डांस करते हुए नहीं देखा। मैं उन्हें शुभकामना देना चाहता था, लेकिन उन्होंने मेरा फोन नहीं उठाया। संभवत: बाद में उनसे बात हो जाए '। 'डेजर्ट डांसर' में रीस रिची, नाजनिन बोनियादी, टॉम क्यूलेन, मरामा कोरलेट अहम किरदारों में हैं।

संबंधित खबरें।
आगे सनी को बनना है 'सुपर हीरो'