क्या! 'मंद बुद्धी' हैं प्रियंका?

जी बिलकुल, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू का तो यही कहना है। उन्होंने पीसी एक के बाद कई आरोप लगाए, साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने ही प्रियंका चोपड़ा को बनाया और प्रियंका ने उन्हें 'उल्लू' बनाया। यह सब बातें प्रकाश ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर कही हैं ....

Prakash Jaju said Priyanka Chopra is dumb
मुंबई। ख़ुद को अंतर्राष्ट्रीय अदाकारा के रूप में स्थापित कर चुकी प्रियंका चोपड़ा को उनके पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू ने उन्हें जमकर लताड़ा है।

पीसी को फटकारने के लिए प्रकाश ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर को चुना। एक के बाद एक कई ट्वीट में पीसी के संघर्ष के दिनों से लेकर कई सनसनीखेज मामलों को उजागर किया है।
Prakash Jaju's twitte 1
प्रियंका चोपड़ा के पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू के ट्वीट 1

प्रकाश यहीं नहीं थमे उन्होंने पीसी के दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा पर भी जमकर कीचड़ उछाला है। उन्हें 'क्रिमीनल माइंड' तक कह डाला है।

अपने आपको सही बताते हुए प्रकाश ने टि्वटर पर लिखा है कि जिन मैसेजेज के चलते वे जेल गए थे वो मैसेजेज प्रियंका के पिता ने खुद उनके मोबाइल में डाले थे।

Prakash Jaju's twitte 2
प्रियंका चोपड़ा के पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू के ट्वीट 2

साथ ही प्रियंका की मां पर भी यह कहकर आरोप लगाया है कि किसी बड़े अभिनेता जो कि पीसी से तक़रीबन बीस साल बड़ा है के रिश्ते पर भी खामोश हैं।

इसी रिश्ते की वजह से प्रकाश को उस अभिनेता के घर से धमकियां तक ​​मिली थी। जब पीसी की मां से प्रकाश ने इस बात की शिकायत की, तो उन्होंने प्रियंका को रोकने के बजाए, उस अभिनेता की पत्नी पर ही अरोप लगाना शुरू कर दिया।

Prakash Jaju's twitte 3
प्रियंका चोपड़ा के पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू के ट्वीट 3

Prakash Jaju's twitte 4
प्रियंका चोपड़ा के पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू के ट्वीट 4
Prakash Jaju's twitte 5
प्रियंका चोपड़ा के पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू के ट्वीट 5

वर्ष 2004 प्रियंका के में साथ प्रकाश का कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म होने के बाद प्रकाश ने वर्ष 2008 में पहले प्रियंका पर बकाया राशि न देने का आरोप लगाया।

इसके बाद पीसी के पिता ने प्रकाश को बेटी की प्राइवेसी में दखल देने का आरोपी बताया था और प्रकाश को 67 सालों की जेल हो गई थी।

Prakash Jaju's twitte 6
प्रियंका चोपड़ा के पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू के ट्वीट 6

प्रकाश ने जेल से लौटने के बाद प्रियंका के एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर '67 डेज़' नाम की एक फ़िल्म बनाने की भी योजना थी, जो असल में प्रकाश की बायोपिक थी।

हालांकि, जब प्रियंका को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने असीम को लीगल नोटिस भी भिजवाकर, इस फ़िल्म पर रोक लगवा दी। क्योंकि उन्हें यह डर कि इसमें उनकी छवि को ग़लत तरीक़े से पेश किया जाएगा।

प्रकाश ने उस दौर के बारे में भी जिक्र किया, जब प्रियंका को एक के बाद एक फ़िल्म्स से आउट किया जा रहा था। कुछ फ़िल्मों से उनके बाहर होने की वजह भी उन्होंने विस्तार से बताई्।


Prakash Jaju's twitte 7
प्रियंका चोपड़ा के पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू के ट्वीट 7
Prakash Jaju's twitte 8
प्रियंका चोपड़ा के पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू के ट्वीट 8


Prakash Jaju's twitte 9
प्रियंका चोपड़ा के पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू के ट्वीट 9

Prakash Jaju's twitte 10
प्रियंका चोपड़ा के पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू के ट्वीट 10

Prakash Jaju's twitte 11
प्रियंका चोपड़ा के पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू के ट्वीट 11

यहां तक ​​की दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की दोस्ती पर भी प्रकाश ने ट्वीट किया।