प्रियंका चोपड़ा के नाम से फंसते हैं लोग

एक तरफ़ बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रही हैं, तो दूसरी तरफ हॉलीवुड में भी प्रियंका ने झंडे फहरा रखे हैं। साथ अब तो उन्होंने साइबर वर्ल्ड में भी 'खलबली' मचा दिया। इंटेल सिक्योरिटी की ताज़ा रिपोर्ट भी इसकी पुष्टि करती है।

प्रियंका चोपड़ा के नाम से फंसते हैं लोग
मुंबई। सच है यह अरे! आप सबको भी यक़ीन तो करना ही पड़ेगा। वैसे 'क्वांटिको' को वो बोल्ड सीन जिसके चर्चे थे, वो भारतीय संस्करण से नदारत रहे, लेकिन देखने वालों को बांधना मुमकिन नहीं।

क्योंकि इंटरनेट अब उंगलियों पर है। खै़र, हम बात कर रहे हैं इंटरनेट पर 'खलबली' मचाने वाली अभिनेत्री प्रियंका की।आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों साइबर जगत में 'सबसे ज्यादा सनसनीखेज सितारों' की फेहरिस्त में सबसे ऊपर है।

इंटेल सिक्योरिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए सबसे ज़्यादा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के नाम का इस्तेमाल होता है।

हालांकि, इससे पहले अभिनेत्री आलिया भट्ट इस लिस्ट में नंबर वन पर थीं। रिपोर्ट की मानें तो सूची में नंबर दो पर श्रृद्धा कपूर हैं, जो पिछले साल नंबर छह पर थी। वहीं नंबर तीन पर कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम भी काफी चौंकाने वाला है।

प्रियंका को काफ़ी टैलेंटेड अभिनेत्री के रूप में देखा जाता है। संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' में वे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी।

संबंधित ख़बरें
आगे 'दिलवाले' की पहली तस्वीर हुई शेयर