मोगली पहुँचा द जंगल बुक लैण्ड

वाल्ट डिसनी की आने वाली फिल्म का प्रमुख पात्र मोगली भारत पहुँच चुका हैं। जी हाँ नील सेठी जो कि द जंगल बुक में एक मात्र इंसानी किरदार मोगली की भूमिका अदा कर हैं वे अब भारत पहुँच चुके हैं।

फिल्म द जंगल बुक 8 अप्रेल को रिलीज होने वाली है। याद रहे की वाल्ट डिसनी इस फिल्म को अमेरिका से पहले भारत में रिलीज कर रहा है। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए नील सेठी भारत आ चुके हैं। यह फिल्म भारत में हिन्दी अंग्रेजी तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज हो रही है।

फिल्म का प्रमोशन

फिल्म द जंगल बुक 8 अप्रेल को रिलीज होने वाली है। याद रहे की वाल्ट डिसनी इस फिल्म को अमेरिका से पहले भारत में रिलीज कर रहा है। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए नील सेठी भारत आ चुके हैं।

यह फिल्म भारत में हिन्दी अंग्रेजी तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज हो रही है। गौरतलब है कि इस फिल्म की रिलीजि़ग डेट दो बार टल चुकी है। पहली बार जनवरी 2015 और दूसरी बार अक्टूबर 2015 में द जंगल बुक रिलीज होने वाली थी।

फिल्म और भारत का जुड़ाव

फिल्म और भारत का जुड़ाव वेहद जज्बाती है। पहला तो ये कि पहली बार मोगली भारत आए हैं और वो भी मुंबई। क्यों कि मुंबई ही वह जगह है जहाँ द जंगल बुक लिखने वाले रुडयार्ड किपलिंग का जन्म हुआ था। तो अब जा के रुडियार्ड का मोगली उनकी जन्म स्थान पर आया है।

दूसरा खास जुड़ाव यह है कि भारत के ही मध्यप्रदेश के पेंच राष्ट्रिय उद्यान के जंगलों के इर्द गिर्द रु‍डयार्ड किपलिंग ने इस कहानी को लिखा था।

संबंधित खबरें
'जंगल जंगल बात चली है' आपको पता चला ?