'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' और ‘बागी’ का पोस्टर जारी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' का पोस्टर जारी किया गया। इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी की किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं। साथ ही टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'बागी' का भी पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया।


Sushant Singh Rajput in Movie MS Dhoni Poster

मुंबई। इन दिनों टी-20 वर्ल्ड कप के क्वॉलिफाइंग मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस बीच, टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' का पोस्टर जारी किया गया। यह फिल्म 2 सितंबर को रिलीज़ हो रही है और इसका निर्देशन नीरज पांडेय ने किया है।

महेंद्र सिंह धोनी का किरदार में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत दिखाई देंगे। इस फिल्म में धोनी के करियर के सफर को दर्शाया जाएगा। फिल्म में कियारा आडवाणी और अनुपम खेर भी अ‍हम किरदारों में हैं।

इसे फॉक्स स्टार स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। इस पोस्टर में सुशांत सिंह राजपूत एक रेलवे स्टेशन पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके बाल भी बढ़े हुए हैं, जैसे कभी धोनी की हेयरस्टाइल हुआ करती थी। उनका लंबे बालों वाली हेयर स्टाइल काफी मशहूर था।

सुशांत  इस फिल्म को  लेकर खासे उत्साहित  हैं। फिल्म 'काय पो छे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस वा हिट थी। 

'बागी' का पोस्टर

बॉलीवुड कलाकार श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ  के अभिनय से सजी आने वाली फिल्म ‘बागी’ का भी पोस्टर रिलीज़ हो गया है। इसमें ये जोड़ा काफी आक्रामक नजर आ रहा है। दोनों पहली बार एकसाथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं

Shraddha kapoor and Tiger Shroff in Baghi Movie Poster

इस पोस्टर को श्रद्धा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वे ट्वीट में कहती हैं कि अभी तो शुरू किया है। ‘बागी’ का पोस्टर आपके सामने है।

वहीं टाइगर श्रॉफ ने भी इस पोस्टर को अपने पेज पर शेयर किया है। इस पोस्टर में श्रॉफ शर्टलैस नजर आ रहे हैं और श्रद्धा उनके बगल में हैं। इसका निर्देशन सब्बीर खान हैं। इसका ट्रेलर 14 मार्च को रिलीज होगा।

आपको बता दें कि श्रद्धा ने फिल्म 'आशिकी 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। वहीं टाइगर ने फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखा था। 

संबंधित ख़बरें