'बागी' का फर्स्ट लुक आया सामने

अदाकारा श्रद्धा कपूर के 27 वें जन्मदिन पर उनकी अगली फिल्म 'बागी' का लुक सामने आया। इसे सोशल नेटवर्किंग साइट पर फिल्म में उनके सह कलाकार टाइगर श्रॉफ ने पोस्ट किया। इससे पहले 'बागी' में टाइगर का लुक 2 मार्च को रिवील किया गया था। बता दें कि 2 मार्च को टाइगर का जन्मदिन था। टाइगर की यह दूसरी फिल्म है और श्रद्धा इससे पहले 'एक विलेन' और 'आशिकी 2' के अलावा और भी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। 

श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ अपकमिंग मूवी 'बागी' में
मुंबई। श्रद्धा कपूर के 27वें जन्मदिन पर आगामी फिल्म 'बागी' में उनका नया लुक सामने आया है। ये लुक उनके को-स्टार और एक्टर टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ टाइगर लिखते हैं, 'गर्ल पावर ! श्रद्धा कपूर शो देम हाउ इट्स डन, हैप्पी बर्थ डे माय हीरो !'

इससे पहले टाइगर ने अपना 26वां जन्मदिन मनाया था। इस मौक़े पर श्रद्धा ने भी उन्हें बधाई देते हुए टाइगर का फर्स्ट लुक ट्विटर पर शेयर किया था। अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रजेंटिंग... माय फेवरेट रेबेल ! हैप्पी बर्थडे टाइगर '। 
सब्बीर खान के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 29 अप्रैल, 2016 में रिलीज होगी।

अगला एक्शन हीरो

टाइगर के रूप में बॉलीवुड को एक नया एक्शन हीरो मिल सकता है। उन्होंने  अपनी पहली फिल्म 'हीरोपंती' में बेहतरीन स्टंट किए थे। तभी से उनका नाम अगले  'एक्शन हीरो' की लिस्ट गिना जाने लगा। लेकिन 'बागी' के लुक को देखकर लग रहा है कि टाइगर वाकई अगले एक्शन हीरो हैं।

आपको बता दें कि टाइगर मार्शल आर्ट में पारंगत हैं। मार्शल आर्ट में पारंगत अभिनेताओं में अक्षय कुमार, विद्युत् जामवाल, अजय देवगन आदि शामिल हैं। एक्शन के साथ टाइगर डांस में भी माहिर हैं। उनकी यह काबिलियत 'हीरोपंती' में नज़र आई थी। 
वे आगामी फिल्म ‘बागी’में एक गंभीर और विद्रोही अवतार में नजर आएंगे। 

श्रद्धा हैं चिड़की लॉलीपॉप

अजीब नाम है न ! लेकिन श्रद्धा कपूर की मौसी यानी बीते जमाने की अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे तो उनकी इसी नाम से पुकारती हैं। इसकी वजह यह है कि श्रद्धा कुछ ज़्यादा ही गुस्सैल होना। इसका मतलब होता है, गुस्सैल लॉलीपा।  खैर, श्रद्धा बचपन में गुूस्सैल थीं, उन्हें किसी का खुद को छूना नहीं सुहाता था। अब तो बड़ी हो गई हैं और केयरिंग भी।

आपको बता दें कि श्रद्धा वैरी मच फैमिली पर्सन हैं। वो अपना जन्मदिन पर‍िवार और दोस्तों के संग मनाने में यकीन करती हैं। उन्हें चॉकलेट फ्लेवर का केक पसंद है।

पढ़ने में श्रद्धा अच्छी थी और उसे मौथ्स और साइंस से लगाव था। फ्रेंच बोलना भी आता है श्रद्धा को।  यह बात कम लोग ही जानते होंगे कि श्रद्धा असलियत में भी बहुत अच्छा गाती हैं। बचपन में लोगों को लगता था कि वे गायिका बनेंगी। इन्हें  पियानो भी सीखा है।

संबंधित ख़बरें
आगे उर्मिला मातोंडकर ने रचाई शादी