सलमान 'भाईजान' बने 'मामूजान'

सलमान खान अब 'भाईजान' के बाद 'मामूजान' भी बन गए हैं। उनकी लाड़ली बहन अर्पिता खान शर्मा को बेटा हुआ है। साल 2014 में आयुष शर्मा से अर्पिता की शादी हुई थी और बीते महीने की अर्पिता की गोदभाराई भी हुई है। अर्पिता ने अपने बच्चे का नाम 'अहिल' रखा है।

सलमान खान अर्पिता के बेटे अहिल को दुलारते हुए
मुंबई। बीते कई दिनों से बॉलीवुड के खान परिवार में बेटे अरबाज़ और बहू मलाइका के अलगाव की ख़बरें आ रही थीं, लेकिन आज उनके घर आई एक खुशखबरी। जी हां, खान परिवार की लाड़ली अर्पिता को बेटा हुआ है। 

सलमान खान की छोटी बहन अर्पित खान शर्मा जिनकी पिछली साल आयुष शर्मा से शादी हुई उन्होंने आज उन्होंने बच्चे को जन्म दिया।

अर्पित ने आज मुम्बई के हिंदुजा हेल्थ केयर हॉस्पिटल में लड़के को जन्म दिया। परिवार ने अपनी लाड़ली के लिए ख़ास इंतज़ाम किए थे और नन्हे मेहमान का स्वागत किया। खान परिवार में खुशियों का माहौल है। 

अर्पिता के मां बनने की सबसे पहले खबर अर्पिता के जीजा जी यानी निर्देश‍क निर्माता और अभिनेता अतुल अग्नीहोत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल से दी। साथ ही परिवार की तस्‍वीर भी बच्चे के साथ पोस्ट की।


वहीं हाल में पिता बने आयुष शर्मा ने भी इस ख़बर को ट्वीटर पर शेयर किया और साथ ही बच्चे के नाम की घोषणा भी की। शाम के समय सलमान भी अर्पिता से मिलने आए और भांजे को प्यार किया।

संबंधित ख़बरें