सलमान ने लिखा Luv u dad, wlcm to twitter

हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान भी अब ट्विटर पर आ गए हैं। सलीम खान का ट्विटर हैंडल ‘@luvsalimkhan’ है। वह मंगलवार को ही ट्विटर पर जुड़ गए हैं। सलमान खान का पिता सलीम खान के लिए वेलकम ट्वीट

मुंबई। 29 मार्च को सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया जिसमें लिखा था 'Luv u dad, wlcm to twitter @luvsalimkhan', ये ट्वीट सलमान खान की ओर से अपने पिता सलीम खान का ट्वीटर पर स्वागत ट्वीट था। सलमान के इस ट्वीट को तकरीबन 3 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट और 10 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

सिर्फ तीन ट्वीट

वहीं पापा सलीम खान ने अभी तक अपने अकाउंट पर तीन ट्वीट ही किए हैं। जिनमें उन्होंने मोहन भागवत के वयान के बारे में ट्वीट किया है। सलीम खान के अपने चाहने वाले हैं तभी तो उनके के फाॅलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक उनके अकाउंट को 15 हजार से ज्यादा लोग फॉलो कर चुके हैं।


संबंधित ख़बरें।
आगे सलमान 'भाईजान' बने 'मामूजान'