बिपाशा बनेंगी करण की 'तीसरी' पत्नी

लंबे अरसे से अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बीच में इनकी शादी की अटकले भी तेज़ हो गई थीं कि तभी ख़बर आई कि करण की मां को बिपाशा अपनी बहू के रूप में पसंद नहीं हैं। फिर क्या था, मामला ठंडे बस्ते में। अब वो बेटा ही क्या जो मां को मना न सके। सो करण ने अपनी मां को बिपाशा से शादी करने पर राजी कर ही लिया। ख़बर है कि दोनों सितारे 30 अप्रैल को शादी करने जा रहे हैं। 

अदाकारा बिपाशा बसु एक फिल्म के दृश्य में
मुंबई। इन दिनों बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के पांच जमीं पर नहीं है। वजह है दोनों अब 'जस्ट फ्रेंड' के टैग से आज़ाद होकर, 'जस्ट मै‍रिड' का टैग पहनने को तैयार हैं।

दरअसल, करण और बिपाशा बसु शादी के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन इसी बीच खबर आई कि करण का मां दीपा सिंह को बिपाशा बहू के रूप में स्वीकार नहीं हैं और उन्होंने करण को बिपाशा से शादी करने से मना कर दिया है। 

इसके बाद करण ने मां को मनाने की कोशिशें तेज़ की और उन्हें मना ही लिया। अब करण की मां दीपा को बिपाशा बहू के रूप में स्वीकार हो गई हैं। उन्होंने बेटे करण को बिपाशा से करने के लिए अपनी रजामंदी दे दी है। सूत्रों की मानें, तो 30 अप्रैल को करण और बिपाशा परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। इसके लिए मुंबई में एक बड़े होटल को बुक किया गया है। हालांकि, अभी तक करण और बिपाशा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बिपाशा क्यों नापसंद थीं दीपा

कहा जा रहा है कि बिपाशा को करण की मां अपनी बहू इसलिए नहीं बनाना चाहतीं, क्योंकि उन्हें बिपाशा की पिछली जिंदगी को लेकर कुछ समस्या है। दरअसल, करण से पहले बिपाशा की जिंदगी में कई लोग आए, लेकिन बिपाशा किसी के साथ गृहस्थी के बंधन में नहीं बांध पाईं। लंबे रोमांस के बाद उनके प्रेमियों ने उन्हें नकार दिया। डीनो मारियो, जॉन अब्राहम सहित कई बिपाशा की जिंदगी में आए। पहले यह भी खबर सामने आई थी कि बिपाशा की मां ने करण और जेनिफर के तलाक के मामले से दूर रहने को कहा था। अब उनके अचानक शादी को लेकर आई रजामंदी ने कई लोगों को खुश कर दिया। 

दो बार शादी कर चुके हैं करण

बिपाशा से पहले करण सिंह ग्रोवर पहले दो बार शादी कर चुके हैं और दोनों बार उनका तलाक हुआ। उनकी पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी और दूसरी बार उन्होंने टीवी की ही एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की थी, जिनसे हाल ही तलाक हुआ है।

करण-बिपाशा की मुलाकात 

फिल्म 'अलोन' के सेट पर करण और बिपाशा की पहली मुलाकात हुई थी। उस समय बिपाशा का नाम हरमन बावेजा के साथ जुड़ा हुआ था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन बिपाशा की फैमिली को हरमन पसंद नहीं थे, लिहाजा बात आगे नहीं बढ़ी।

संबंधित ख़बरें