नेल पेंट कर सोनाक्षी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज हो गया है। सोना ने यह खिताब नाखूनों को रंग कर किया। दरअसल, सोनाक्षी ने रिकॉर्ड बनाने के मकसद से एक ही वक्त पर सबसे ज्यादा लोगों द्वारा अपने नाखून रंगने की पहल में हिस्सा लिया था। 28 वर्षीय अभिनेत्री ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। ताईवान के रिकॉर्ड को तोड़कर भारतीय महिलाओं ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

सोनाक्षी सिन्हा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ
मुंबई। इस साल अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक दिलचस्प मुकाबले ने और भी खास बना दिया। मुंबई में इस दिन भारतीय महिलाओं ने 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में भारत का नाम दर्ज करा दिया और इसकी गवाह बनीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा।

8 मार्च 2016 यानी इस महिला दिवस पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' के अधिकारी मौजूद थे। यहां भारतीय महिलाओं को सबसे ज्यादा संख्या में एक साथ नेल पोलिश करके नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 

इन महिलाओं का हौसला बढ़ाने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा खासतौर से आई थीं। नेल पॉलिश में नया रिकॉर्ड बनाने आई इन महिलाओं ने एक समय में एक साथ 1328 महिलाओं के नेल्स को पॉलिश करके कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत का नाम दर्ज करा दिया।

इससे पहले साल 2011 में ताइर्वान नेल एसोसिएशन ने एक समय में 1156 महिलाओं के नेल पॉलिश करके रिकॉर्ड बनाया था। भारत में ब्यूटी ब्रांड की एक कंपनी ने इस कम्पटीशन का अयोजन किया था। उन्होंने यह कलर कॉस्मेटिक निर्माता इंग्लोट और इसकी भारतीय साझेदार मेजर ब्रांड्स के साथ मिलकर किया था। 

अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, ‘ महिला दिवस पर मैं इस अनूठी पहल का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस का खिताब हासिल करना सच में सरहानीय है।’ कार्यक्रम में 1,328 महिलाओं ने एक ही वक्त पर अपने नाखून रंगे थे।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब अपने नाम किया है क्योंकि उन्होंने कई महिलाओं के साथ मिलकर रिकॉर्ड बनाने के मकसद से एक ही वक्त पर सबसे ज्यादा लोगों द्वारा अपने नाखून रंगने की पहल में हिस्सा लिया था। 

संबंधित ख़बरें