धनुष ने लॉन्च किया 'एमएस धोनी' के ट्रेलर का तमिल वर्ज़न

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म का ट्रेलर तीन भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिलहाल हिन्दी के साथ तमिल में इसका ट्रेलर आ गया है, लेकिन तेलुगू और मराठी में भी जल्दी ही रिलीज़ होगा। दक्षिण में वैसे तो माही की दीवानगी सिर चढ़ कर बोलती है, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की काफी वाह वाही भी हो रही है।


Dhanush launches the Tamil-trailer of MS Dhoni TheUntold Story

मुंबई। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बॉयोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के ट्रेलर को अन्य भाषाओं में भी रिलीज़ किया जाएगा। हाल ही में इसका हिंदी ट्रेलर रिलीज़ हुआ, जिसके लॉन्च होने के 36 घंटे के भीतर ही 1 करोड़ लोगों ने देखा। यह एक अनोखा कीर्तिमान है।

वहीं इसके तमिल वर्ज़न को दक्षिण के सुपर स्टार धनुष ने 16 अगस्त को लॉन्च किया। धनुष पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने ट्विटर अकाउंट से ट्रेलर पोस्ट किया। ग़ौरतलब है रजनीकांत के दामाद धनुष भी महेंद्र सिंह धोनी के बड़े फैन हैं। कई मौक़ों पर धनुष को धोनी के साथ देखा गया है।

धोनी की पूरे देश में जबरदस्त फैन फॉलोविंग को देखते हुए ही 'एमएस धोनी' के निर्माताओं ने फिल्म का हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मराठी में भी ट्रेलर लॉन्च करने की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत धनुष के तमिल वर्जन के लॉन्चिंग से हो गई। बाद में अन्य दो भाषाओं के ट्रेलर को लॉन्च किया जाएगा।

महेंद्र सिंह धोनी की दक्षिण में बड़ी फैन फॉलोविंग का वजह यह है कि उन्होंने लगातार 8 तक इंडियन प्रीमियर लीग टी -20 साल क्रिकेट सीरिज में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधत्व किया है।

30 सितंबर रिलीज़ हो रही इस फिल्म का निर्देशन नीरज पाण्डेय ने किया है और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई है को। इसके निर्माता फॉक्स स्टार स्टूडियो इंडिया और अरुण पाण्डेय हैं।

संबंधित ख़बरें 

टिप्पणियाँ