अभिषेक बच्चन को हिट फिल्म दे पाएंगे प्रभु देवा ?

अभिषेक बच्चन के करियर की डगमगाती नईया को खिवैया मिल गया है। वो खेवनहार कोई और नहीं, बल्कि कॉरियोग्राफर-निर्देशक प्रभुदेवा हैं। ख़बर है कि प्रभुदेवा अपनी अगली फिल्म 'लेफ्टी' में अभिषेक बच्चन को कास्ट कर रहे हैं।

प्रभुदेवा, अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'लेफ्टी' बनाने जा रहे हैं।
मुंबई। सफल कॉरियोग्राफर और निर्देशक प्रभुदेवा, अभिषेक बच्चन के साथ अपनी अगली फिल्म 'लेफ्टी' बनाने जा रहे हैं। प्रभुदेवा ने फिल्म में अभिषेक बच्चन को मुख्य भूमिका में चुना है।

इस फिल्म में अभिषेक सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे इस फिल्म को को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होगी।

प्रभु देवा हैं भरोसेमंद डायरेक्टर

प्रभु देवा के रिकॉर्ड को देखा जाए तो बतौर निर्देशक उन्‍होंने कई हिट फिल्में दीं हैं, फिर चाहे हिन्दी हो या दक्षिण भारतीय फिल्म , उनकी फिल्मेंं पूरी तरह से सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन के लिए ही बनी होती हैं, यानि पैसा वसूल, शायद इसीलिए अभिषेक ने फिल्म को को-प्रड्यूस करके प्रभु देवा में अपना भरोसा दिखाया है।

सलमान खान, अक्षय कुमार और शाहिद भी हुए "हिट"

प्रभु देवा की फिल्मों का अंदाज सबसे अलग है, सरपट भागती कहानी में ड्रामा और एडिटिंग का जुदा अंदाज दर्शकों पर उनकी अच्‍छी पकड़ बनाता है।

इसी अंदाज में उन्‍होंने सलमान खान की फिल्म "वान्टेड" अक्षय कुमार की फिल्म "रावड़ी राठोड" और शाहिद कपूर की फिल्म "आर राजकुमार" बनाई जो कि अच्छी खासीं हिट रहीं।

यही कारण है कि अभिषेक प्रभुदेवा केे हिट निर्देशन को भॉंप रहे हैं और अपनी भी एक हिट फिल्म प्रभु के निर्देशन में बनवाने जा रहे हैं। 

प्रभुदेवा ने अपनी इस फिल्म लेेफ्टी के बारे में केवल इतना बताया है कि यह एक कमर्शियल फिल्म होगी और इस फिल्म का निर्देशन वे ही करेंगे। 

संबंधित खबरें।

                                                         फिल्म 'शिवाय' का टाइटल ट्रैक #BoloHarHarHar देखा आपने ?  पीछे