अनिल कपूर और अर्जुन कपूर करेंगे ‘मुबारकन’

अभिनेता अनिल कपूर अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ अनीस बज़्मी की फिल्म 'मुबारकन' में नज़र आएंगे। यह चाचा-भतीजा की जोड़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देगी। हाल ही में फिल्म के मेकर्स सोनी पिक्चर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा भी कर दी है। फिल्म 'मुबारकन' 28 जुलाई 2017 को रिलीज़ होगी।

अनिल कपूर, अर्जुन कपूर , अनीस बज़्मी की फिल्म 'मुबारकन' में पहली बार एक साथ दिखेंगे

अर्जुन कपूर का डबल रोल

इस फिल्म में अर्जुन कपूर का डबल रोल होगा। फिल्म 'मुबारकन' में अर्जुन कपूर और अनिल कपूर के अलावा इलियाना डिक्रूज़, अथिया शेट्टी और अमृता सिंह नज़र आएंगी। इस फैमिली कॉमेडी फिल्म को अनीस बज़्मी निर्देशित करेंगे और बल्ली जनुजा और रुपिंदर चहल की लिखी फिल्म नवंबर तक फ्लोर पर आ जाएगी।

ग़ौरतलब है कि अनीस की पिछली फिल्म 'वेलकन बैक' बड़ी हिट साबित हुई थी और मज़ेदार बात तो यह है कि इसमें भी अनिल कपूर थे। सलमाल खान अभिनीत 'रेड्डी' भी बड़ी हिट साबित हुई थी।

'मुबारकन' है मनोरंजक कॉमेडी

सोनी पिक्चर्स की प्रेसीडेंट और हेड स्नेहा रजानी ने कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं। ड्रामा से हॉरर, हॉरर से लाइफ सिनेमा और अब कॉमेडी। हमारा लक्ष्य है ऐसे कंटेंट वाला सिनेमा बनाना, तो दर्शकों को खुद से जोड़ने के साथ मनोरंजन करे। ये फिल्म साल 2017 की अच्छी फिल्मों में से एक होगी।

वहीं अनीस बज़्मी का कहना है कि 'मुबारकन' की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है। सबसे पहले तो इस स्क्रिप्ट ने मुझे आकर्षित किया। उसके बाद फिल्म में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी ने मुझे और भी उत्साहित कर दिया।

संबंधित खबरें।
आगे आमिर खान ने कहा 'सपना हुआ सच'