एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी झारखंड में हुई टैक्स फ्री

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' को झारखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। अमूमन फिल्में रिलीज़ के बाद ही टैक्स फ्री होती हैं, लेकिन इस फिल्म को रिलीज़ से पहले ही टैक्स फ्री कर दिया गया है। ग़ौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी रांची के ही हैं, जो झारखंड की राजधानी है।

M S Dhoni The Untold Story film tax free in Ranchi
मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' को झारखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। ग़ौरतलब है कि यह क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है। धोनी रांची के ही हैं, जो झारखंड की राजधानी है।

अगले सप्ताह रिलीज होने जा रही इस फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स जी-जान से जुटे हैं। इसी बीच ख़बर आई है कि फिल्म को झारखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। यह ख़बर मेकर्स के लिए किसी सपने के साकार होने से कम नहीं है। 

आमतौर पर कोई भी फिल्म यदि सामाजिक सरोकार या ज्वलंत मुद्दे पर साफ कॉन्टेंट वाली होती है, तो राज्य या केंद्र सरकार उसे टैक्स फ्री कर देती है। ताकि उस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देख सकें। यह पूरी प्रक्रिया आमतौर पर फिल्म रिलीज़ के बाद की होती है, लेकिन 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' को रिलीज़ के पहले ही टैक्स फ्री का तमगा मिल गया है। 

ग़ौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी रांची के ही हैं, जो झारखंड की राजधानी है। धोनी ने अपने साथ ही अपने राज्य का परचम हर उस जगह पर बड़ी शान से लहराया है, जहां भी उन्हें मौका मिला। धोनी झारखंड के ब्रांड अंबेसडर भी हैं । धोनी झारखंड का पर्याय बन चुके हैं। 

'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी'  30 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पाण्डेय ने किया है। फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार इंडिया और अरुण पाण्डेय ने किया है। फिल्म में अनुपम खेर, दिशा पाटनी, कियारा आडवाणी और भूमिका चावला महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

संबंधित ख़बरें
एमएस धोनी के घर, स्कूल और ऑफ़िस में शूट हुई द अनटोल्ड स्टोरी