दोबारा बनेंगी बॉलीवुड फिल्मों में ये ‘हिट जोड़ियां’

रूपहले परदे पर इन दिनों जोड़ियों को लेकर नए प्रयोग हो रहे हैं। फिल्म ‘की एंड का’ में करीना कपूर और अर्जुन की जोड़ी बनी, तो फिल्म ‘बार-बार देखो’ में कटरीना कैफ़ और सिद्धार्थ मल्होत्रा नज़र आए। फिल्मों में कुछ नयापन लाने के ये हथकंडे फिल्ममेकर अपनाते रहते हैं। लेकिन, आने वाले दो सालों में पुरानी ‘हिट जोड़ियों’ का जादू छाने वाला है। आप भी जानना चाहते हैं, तो पढ़े सिने चिट्ठा की ख़ास रपट...

बॉलीवुड फिल्मों में कटरीना-सलमान, शाहरुख़-कटरीना, शाहरुख़-अनुष्का, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह,  आलिया भट्ट और वरुण धवन,  सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट, सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा, श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर, दोबारा हिट जोड़ी में नज़र आए।
मुंबई। फिल्मों में नयापन का तड़का लगाने के लिए फिल्ममेकर्स नई जोड़ियों की तलाश करते हैं। कई बार उनकी यह कोशिश रंग भी ले आती हैं, लेकिन कई बार कुछ ख़ास बात नहीं बनती। 

अब यदि बात करें इंडस्ट्री की, तो अगले दो साल में रिलीज़ होने वाली फिल्मों में कुछ ऐसी ही ‘हिट जोड़ियां’ नज़र आने वाली हैं। कभी शाहरुख़-काजोल की जोड़ी को जादुई जोड़ी का ख़िताब मिला था, तभी तो दोनों की जोड़ी आठ फिल्मों में बनीं। इंडस्ट्री में अगले दो साल में रिलीज़ होने वाली फिल्मों में कुछ ऐसी ही जोड़ियां दिखने वाली हैं।

कटरीना-सलमान की जोड़ी 

रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद एक बार फिर कटरीना कैफ़, सलमान खान के ख़ास दोस्तों में शुमार हो गई हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा चर्चा का विषय रही है। साल 2005 में आईं 'मैंने प्यार क्यों किया?' के बाद सलमान और कटरीना ने छह फिल्मों में साथ काम किया। शुरू में दोनों के अफेयर की काफी ख़बरें थीं और बाद में ब्रेकअप की भी ख़बरें आईं। 

ब्रेकअप की ख़बरों के दौरान ही दोनों ने फिल्म 'एक था टाइगर' में काम किया। हाल ही में यशराज बैनर के साथ सलमान की फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' की घोषणा की गई है, जिसमें मुख्य भूमिका सलमान खान के अपोज़िट कटरीना होंगी।

शाहरुख़-कटरीना की जोड़ी 

कटरीना कैफ और शाहरुख़ खान आनंद एल राय की अगली फिल्म नज़र आने वाले हैं

इन दोनों की जोड़ी यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जब तक है जान' में नज़र आई थी। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद ही किया था। यहां तक कि इनके दो किसिंग सीन्स भी थे। 

ख़ास बात तो यह भी रही कि शाहरुख़ के पच्चीस सालों के करियर में कटरीना पहनी अभिनेत्री बनीं, जिसे शाहरुख़ ने स्मूच किया। अब इन दोनों की जोड़ी डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म में दिखेगी। ख़बरों की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख़ बौने की भूमिका में होंगे। 

शाहरुख़- अनुष्का की जोड़ी 

अनुष्का शर्मा और  शाहरुख़ खान फिल्म 'द रिंग' में नज़र आएगी

यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी पहली बार बनी थी। इस जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार भी मिला था। इसके बाद ये दोनों फिल्म 'जब तक है जान' में नज़र आए। इन दोनों की जोड़ी जल्दी ही परदे पर एकबार फिर नज़र आने वाली है। 

दरअसल, दोनों इम्तियाज अली की फिल्म 'द रिंग' में दिखाई देंगे, जो एक लव-स्टोरी है। प्राग और एमस्टरडम में फिल्म की शूटिंग के दौरान कई वीडियोज और फोटोज इस जोड़ी ने पोस्ट किए। उनमें इन दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक़ लगी। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दिखेंगै संजाय लीला भंसाली की 'पद्मावती' में

'गोलियों की रासलीला-रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका और रणवीर सिंह की अच्छी केमिस्ट्री दिखी। और अब यही केमिस्ट्री संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'पद्मावती' में देखने को मिलेगी, जिसमें रणवीर एक रसिक सुल्तान के किरदार में होंगे। 

यह एक तरफा प्यार की कहानी है। ये देखना मजेदार होगा कि रियल लाइफ लवर्स इस परिस्थिति को कैसे निभाते हैं। वैसे, दोनों रियल लाइफ कपल ऑन स्क्रीन भी अपने प्रेम को पूरे जुनून के साथ पेश करते हैं।


आलिया भट्ट और वरुण धवन

अपकमिंग फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में आलिया भट्ट और वरूण धवन की जोड़ी बनेगी

डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' में इनकी जोड़ी खूब जचीं। वहीं, दूसरी फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' में ये पहले फ्लर्ट और फिर रोमांस करते दिखाई दिए। 

तीसरे बार वरुण-आलिया 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में स्क्रीन शेयर करेंगे। खबरें तो यह भी है कि करन जौहर की फिल्म 'शिद्दत' में दोनों को लिया जा सकता है। बता दें, इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त होने के साथ-साथ दोनों अच्छे दोस्त भी हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जौड़ी एक बार फिर बनेगी

सिद्धार्थ 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से ही आलिया के साथ जोड़ी बनाने की होड़ में हैं और फिल्म के अंत में उसे पाने में कामयाब हो जाते हैं। इनकी अगली फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में भी आलिया को फवाद से प्यार होता है और वे सिड को दोस्त मानती है। 

आखिरकार दोनों एक हो जाते हैं। वहीं, अगली फिल्म 'आशिकी 3' में दोनों लवर्स के रोल में दिखने वाले हैं। ये दोनों की एक साथ तीसरी फिल्म होगी। वैसे, रियल लाइफ में भी दोनों को एक साथ छुट्टियां मनाते हुए कई बार देखा गया है। ऑफ-स्क्रीन भी दोनों की अच्छी बॉन्डिंग है। हालांकि, दोनो के बीच ब्रेकअप की ख़बरें भी आ रही हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा

सुशांत सिह राजपूत और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी तकदुम में बनने वाली है /
दोनों की केमिस्ट्री 'शुद्ध देसी रोमांस' में सामने आई थी। अब ये अपकमिंग फिल्म 'तकदुम' में नजर आने वाले हैं। एक इंटरव्यू में परिणीति ने माना है कि सुशांत के साथ काम करना वे पसंद करती हैं। कहती हैं कि शुद्ध... के समय हमारी अच्छी बॉन्डिंग रही है। 

वैसे, 'शुद्ध देसी रोमांस' की शूटिंग के दौरान ये खबरें आई थीं कि दोनों में नज़दीकियां बढ़ रही हैं। जबकि दोनों ने इन ख़बरों को नकारा था। फिल्म में इनके 27 किसिंग सीन्स भी चर्चित रहे थे।

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी एक बार फिर रूपहले परदे पर दिखेही

इन्होंने सिर्फ 'आशिकी 2' में काम किया है, जिसमें जोड़ी की केमिस्ट्री और लव-स्टोरी को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। जल्द ही ये 'ओके जानूं' में पेयरअप होंगे। वैसे, 'आशिकी 2' की शूटिंग के दौरान इनके अफेयर की खबरें गर्म थीं। 

बाद में किसी वजह से दोनों अलग हुए। हालांकि, रिलेशनशिप के बारे में श्रद्धा और आदित्य ने कभी कुछ भी नहीं कहा।

संबंधित ख़बरें