फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी दिखा 'दंगल' का जलवा

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह पुरस्कारों का मौसम है और फिल्मफेयर अवॉर्ड ऐसा ही एक नाम है, जिसका इंतज़ार बॉलीवुड को रहता है। साल 2016 के लिए दिए गए फिल्मफेयर अवॉर्ड में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने बेस्ट फिल्म का पुरस्कार जीता। वहीं आमिर ने बेस्ट एक्टर और इसी फिल्म के लिए नीतेश तिवारी ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड प्राप्त किया। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में आलिया भट्ट को ‘उड़ता पंजाब’ के लिए अवॉर्ड मिला।

फिल्म 'दंगल' ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अपनी धाक जमाई
मुंबई। शनिवार को 62वें जियो फिल्म फेयर अवॉर्ड्स का दिए गए। इस बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड आमिर खान (दंगल) और आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब) को दिया गया। नितेश तिवारी ने ‘दंगल’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता। 

एयरहोस्टेस नीरजा भनोट पर बनी फिल्म ‘नीरजा’ में परफॉर्मेंस के लिए सोनम कपूर ने बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड जीता। ‘नीरजा’ और ‘कपूर एंड संस (सिंस 1921)’ को 5-5 पुरस्कार मिले। 

वहीं समारोह में ‘अलीगढ़’ में शानदार परफॉर्मेंस के लिए मनोज बाजपेयी और ‘उड़ता पंजाब’ के लिए शाहिद कपूर को बेस्ट एक्टर क्रिटिक का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड शो में कई सितारें अपने पार्टनर के साथ भी पहुंचे थे। शाहिद-मीरा, प्रीति-जीन, शबाना-जावेद अख्तर की जोड़ियां नज़र आईं।

किसके खाते में कौन-सा अवॉर्ड

  • बेस्ट एक्टर (मेल) : आमिर खान (दंगल)
  • बेस्ट एक्टर (फीमेल) :आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब)
  • बेस्ट फिल्म : दंगल
  • बेस्ट डायरेक्टर : नितेश तिवारी (दंगल)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) : ऋषि कपूर (कपूर एंड संस)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल) : शबाना आजमी (नीरजा)
  • बेस्ट गीतकार :अमिताभ भट्टाचार्य (ऐ दिल है मुश्किल)
  • बेस्ट सिंगर (मेल) :अरिजीत सिंह (ऐ दिल है मुश्किल)
  • आरडी बर्मन अवॉर्ड : अमित मिश्रा (ऐ दिल है मुश्किल)
  • बेस्ट सिंगर (फीमेल) :नेहा भसीन (सुल्तान)
  • बेस्ट फिल्म क्रिटिक : नीरजा
  • शॉर्ट फिल्म में बेस्ट एक्टर (मेल) : मनोज बाजपेयी (तांडव)
  • शॉर्ट फिल्म में बेस्ट एक्टर (फीमेल) :टिस्का चोपड़ा (चटनी)
  • बेस्ट शॉर्ट फिल्म :चटनी
  • बेस्ट मेल डेब्यू :दिलजीत दोसांझ (उड़ता पंजाब)
  • बेस्ट फीमेल डेब्यू :रीतिका सिंह (साला खड़ूस)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले : शकुन बत्रा और आयशा ढिल्लन (कपूर एंड संस)
  • लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : शत्रुघ्न सिन्हा
संबंधित ख़बरें
आमिर की ‘पीके’ से आगे निकली ‘दंगल’