रोहित शेट्टी के ‘गोलमाल अगेन’ का फर्स्ट लुक आया सामने

बॉक्स ऑफिस की सबसे सफल एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियों में शुमार रोहित शेट्टी और अजय देवगन एक बार फिर साथ आ रहे हैं। दोनों ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइज़ी की अगली किश्त ‘गोलमाल अगेन’ लेकर आ रहे हैं। इसी फिल्म का फर्स्ट लुक अजय देवगन ने रोहित के जन्मदिन के मौक़े पर शेयर किया। 

रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर फिल्म गोलमाल अगेन का फर्स्ट लुक जारी किया गया
मुंबई। निर्देशक रोहित शेट्टी का जन्मदिन 14 मार्च को होता है। इस बार उनके जन्मदिन को उनके अज़ीज दोस्त अजय ने बेहद ख़ास बना दिया। 

रोहित के जन्मदिन पर ‘गोलमाल अगेन’ की फैमिली का फर्स्ट लुक सामने आया। बाते काफी समय से फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर चर्चा ज़ोरों पर थी, लेकिन इस तस्वीर के आने के बाद मुख्य कलाकारों के नामों को लेकर लगाए जा रही अटकलों को विराम मिल गया है। 

शेयर की गई तस्वीर में अजय देवगन, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तब्बू और परिणीती चोपड़ा नज़र आ रही हैं। इनके साथ निर्देशक रोहित शेट्टी भी हैं। 

बता दें कि ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइज़ी की यह फिल्म चौथी किश्त होगी। कहा जा रहा है कि संभवत: यह ‘गोलमाल’ की आखिरी किश्त भी हो। इससे पहले आई सभी ‘गोलमाल’ फिल्मों ने सफलता पाई है। 

इस फ्रेंचाइज़ी की अब तक की सभी फिल्मों की कहानियां भी बेहद रोचक रही है। सभी फिल्मों ने दर्शकों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 

अब देखने वाली बात यह है कि इस बार कौन-सी कहानी लेकर आ रहे हैं रोहित शेट्टी। साथ ही क्या इस बार भी तुषार कपूर अपने म्यूट अवतार में ‘आ आ ए ऐ ओ ओ’ करते नज़र आएंगे।

संबंधित ख़बरें
इलियाना के लिए ‘बादशाहो’ है बहुत ख़ास