अनुराग कश्यप ने शेयर किया ‘कमउम्र लड़की’ के साथ कोज़ी मोमेंट पिक, लिखा ‘लव’

अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वो शुभ्रा शेट्टी नाम की लड़की के साथ कोज़ी मोमेंट शेयर करते हुए दिख रहे हैं। शुभ्रा शेट्टी और निर्देशक अनुराग कश्यप के अफेयर की ख़बरें काफी पहले से गॉसिप गलियारों में चल रही थीं। अब इन तस्वीरों के बाद एक बार फिर दोनों के बीच ‘रिश्ते’ की बात ने ज़ोर पकड़ा है।

अनुराग की शुभ्रा के साथ तस्वीर
मुंबई। लीक से हट कर और बोल्ड सिनेमा बनाने वाले की पहचान रखने वाले निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर अपने ‘इश्क़’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। 

आपको बता दें कि अनुराग और शुभ्रा के बाच तक़रीबन 21 साल का अंतर है। जहां अनुराग 44 साल के हैं, वहीं शुभ्रा महज़ 23 साल की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो शुभ्रा मीडिया स्टूडेंट हैं और उन्होंने साल 2014 में मुंबई के सेंट ज़ेवियर कॉलेज़ से अपनी पढ़ाई पूरी की है। फिलहाल वो अनुराग के ही प्रोडक्शन हाउस ‘फैंटम फिल्म्स’ में काम कर रही हैं।

काफी दिनों से अनुराग का नाम शुभ्रा शेट्टी के साथ जोड़ा जा रहा था और हर बार इन ख़बरों को ‘बकवास’ करार दे दिया जाता था। लेकिन हाल ही में अनुराग ने अपने से आधे उम्र की इस लड़की के साथ बिताए कुछ कोज़ी मोमेंट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने न सिर्फ इंस्टाग्राम पर शेयर की, बल्कि उसके कैप्शन में ‘लव’ लिखा और दिल का इमोज़ी भी चिपकाया। 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10) on


A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10) on

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10) on




वैसे, तो अनुराग के साथ शुभ्रा के अफेयर की ख़बरें साल 2015 से ही चली आ रही हैं। उस समय दोनों को कई इवेंट्स और पार्टिज़ में साथ में देखा जाता था। डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता की संगीत सेरेमनी में शुभ्रा भी मौजूद थीं और उस अवसर पर अनुराग ने शुभ्रा की एक तस्वीर खींचा था। इस तस्वीर को उन्होंने शेयर करते हुए लिखा, ‘Hottie at the wedding’। इस तस्वीर में अनुराग ने शुभ्रा को टैग भी किया था। तभी से मीडिया में ख़बरें आई कि अब अनुराग, शुभ्रा को डेट कर रहे हैं। 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10) on

साल 2016 में भी दोनों की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें अनुराग, शुभ्रा को किस करते नज़र आ रहे थे। यह तस्वीर gillianbolt नाम के अकाउंट से शेयर हुई थीं। उसके बाद दोनों के लिव-इन में रहने की ख़बरें भी आई थीं। 

अनुराग ने जाहिर की थी नाराज़गी

इन ख़बरों के आने के बाद अनुराग कश्यप ने जमकर नाराजगी निकाली। शुभ्रा के साथ इस ‘रिश्ते’ पर सफाई देने के लिए अनुराग ने एक अन्य तस्वीर भी साझा की। उस तस्वीर में वे शुभ्रा के अलावा एक और दोस्त के दिख रहे हैं। उन्होंने कहा था कि शुभ्रा के साथ मेरी तस्वीर दिखा कर मीडिया स्टोरी बना रही है। उस तस्वीर को लेकर जब उनसे पूछा गया, तो वे बोले, ‘फोटो सब कुछ बोल रही है, मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं।’

दो असफल शादियां

अनुराग कश्यप ने दो बार शादी की और दोनों की असफल रही। जहां पहली शादी फिल्म एडिटर आरती बजाज से की थी, वहीं दूसरी शादी अभिनेत्री कल्कि कोचलिन से की थी। 

अनुराग कश्यप ने आरती बजाज से साल 2009 में तलाक ले लिया था। आरती-अनुराग की एक बेटी है, जिसका नाम आलिया है। दिलचस्प बात यह है कि आलिया, अनुराग की कथित गर्लफ्रेंड शुभ्रा से महज सात साल ही छोटी है। 

इसके बाद अनुराग का दिल अदाकारा कल्कि कोचलिन पर आया और दोनों साल 2011 में शादी के बंधन में बंध गए, लेकिन इस शादी की मियाद भी चार साल ही रही। साल 2015 में दोनों अलग हो गए। 

कल्कि से रिश्ता टूटने के बाद अनुराग का नाम फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में उनकी असिस्टेंट डायरेक्टर सबरीना खान के साथ जुड़ा। हालांकि, जल्दी ही दोनों के अलगाव की ख़बरें भी आ गई हैं। 

अब अनुराग का नाम ‘कम उम्र’ शुभ्रा के साथ जुड़ा है। देखते हैं कि इस रिश्ते की मियाद कितनी होती है।

संबंधित ख़बरें
अनुराग बनाएंगे अभिषेक-ऐश्वर्या की ‘गुलाब जामुन’