‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना कपूर के अपोजिट होंगे सुमित व्यास

करीना कपूर की अगली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में उनके अपोजिट सुमित व्यास होंगे। फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होने वाली है। एकता कपूर और रिया कपूर के जॉइंट प्रोडक्शन की इस फिल्म में करीना के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया हैं। 

करीना कपूर के अपोजिट होंगे सुमित व्यास
मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर मां बनने के बाद दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। उनकी इस कमबैक फिल्म में सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी हैं।

एकता कपूर और रिया कपूर के जॉइंट प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना के अपोजिट अभिनेता सुमित व्यास होंगे। सुमित को कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं, उनको ‘परमानेंट रूममेट’ नाम की वेबसीरिज़ ने पहचान दिलाई है। 

बीते दिनों सुमित तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने और उनकी पत्नी शिवानी टंकसाले ने कोर्ट में तलाक़ की अर्जी दी थी। दरअसल, सुमित और शिवानी की शादी-शुदा ज़िंदगी पटरी पर नहीं चल रही है। इस वजह से दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया। 

खैर, फिलहाल करीना इस कमबैक फिल्म के लिए अपना वजन घटाने की मुहीम में पूरी तरह जुटी हुई हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान काफी वजन बढ़ा लिया था। हालांकि, वो काफी हद तक पुराने फिगर में लौट चुकी हैं। 

अब यदि बात करें फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की, तो यह चार लड़कियों की कहानी है, जो रोड ट्रिप पर जाती हैं। इस फिल्म को शशांक घोष निर्देशित करेंगे। इस फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल दिल्ली में होना है। यहां फिल्म का अधिकांश भाग शूट किया जाना है।

संबंधित ख़बरें