सैफीना के बेटे ‘तैमूर’ की तस्वीर हुई वायरल

जब से करीना कपूर मां बनी हैं, तब से उनके बेटे ने मीडिया को अपना दीवाना बना रखा है। अब करीना कपूर और सैफ अली खान यानी सैफीना के बेटे के ‘तैमूर’ की ताज़ा तस्वीर बाहर आई है। तस्वीर बाहर आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है। सुनहरे बालों और भूरी आंखो वाले ‘तैमूर’ की शक्ल पिता सैफ से काफी मिलती-जुलती है। 

सैफीना के तैमूर हुए वायरल
मुंबई। अभी कुछ दिनों पहले ही शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने अपनी बेटी ‘मीशा’ की तस्वीरे जारी की थीं। मीशा के क्यूटनेस की बाते हो ही रही थीं कि अब करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे ‘तैमूर’ की नई तस्वीरें सामने आई हैं। 

तैमूर की इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। हर जगह उसकी खूबसूरती के चर्चे शुरू हो गए हैं। हालंकि, बाकि सेलेब से अलग करीना और सैफ ने अपने बेटे की तस्वीर जन्म के बाद ही सार्वजनिक कर दी थी। तैमूर के जन्म के बाद यह उसकी दूसरी तस्वीर है, जो सामने आई है। 

सामने आई तस्वीर में तैमूर काफी क्यूट दिख रहा है। इस तस्वीर में तैमूर के बाल सुनहरे और आंखें गहरी भूरी हैं, जबकि शक्ल अपने पापा सैफ अली खान से मिलती हुई लग रही है। 

बता दें कि तैमूर की मां यानी करीना कपूर मां बनने के बाद वापस से अपनी फिटनेस पर ध्यान देने लगी हैं। हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में वो रैंप पर भी चली थीं। 

करीना ने हाल ही में अपने बेटे के बारे में कहा कि मेरा बच्चा इस धरती पर सबसे आकर्षक बच्चा है। मैं इसे कॉम्पलिमेंट के रूप में लेती हूं क्योंकि इसका होठ बहुत शानदार है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने तैमूर के बारे में बात करते हुए कहा थी कि एक खूबसूरत लम्हा है और सच में तैमूर बहुत ही खूबसूरत बच्चा है। 

प्रियंका ने यह भी कहा कि तैमूर के पास करीना का पाउट है। मैं सैफ और बेबो दोनों के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह बच्चा आगे जाकर प्रिंस बनेगा और लोगों को इस पर ध्यान देना चाहिए।

तैमूर की ताज़ा तस्वीर के बारे में सैफ ने एक पोर्टल से बात करते हुए कहा कि हां यह तस्वीर तैमूर की ही है। बता दें कि सैफ के व्हाट्सअप ऐप के डी पी पर यही तस्वीर लगी थी। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन्होंने अपनी डी पी से यह फोटो हटा दी थी।

संबंधित ख़बरें