‘गुड़गांव’ को ‘बेस्ट थ्रिलर’ कहा अनुराग कश्यप ने

अनुराग कश्यप ने हाल ही में फिल्म ‘गुड़गांव’ का पोस्टर रिलीज़ किया। पोस्टर रिलीज़ पर अनुराग ने इस फिल्म को अब तक की सबसे बेहतरीन थ्रिलर फिल्म कहा। रागिनी खन्ना, पंकज त्रिपाठी, अक्षय ओबेरॉय अभिनीत यह फिल्म 4 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। 

गुड़गांव को अनुराग ने बेस्ट थ्रिलर कहा
मुंबई। फिल्मकार अनुराग कश्यप ने बुधवार को थ्रिलर फिल्म ‘गुड़गांव’ का पोस्टर जारी किया। 4 अगस्त को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में अक्षय ओबरॉय, रागिनी खन्ना और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। बतौर निर्देशक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त सिनेमेटोग्राफर शंकर रमन की पहली फिल्म है।

इस फिल्म के बारे में अनुराग ने कहा कि मैंने पिछले साल ‘गुड़गांव’ देखी थी और यह अब तक देखी गई बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में से एक है। मेरी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की सूचि में शामिल है। यह फिल्म अत्यधिक रोमांच पैदा करती है। दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखने क्षमता इस फिल्म में है। कलाकारों के अविश्वसनीय प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इसे ज़रूर देखा जाना चाहिए। 

सत्य घटना पर बनी इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी गुड़गांव के किसान केहरी सिंह के किरदार में हैं। किसानी करते-करते वो अपनी बेटी प्रीत के नाम से ‘प्रीत रियल स्टेट’ कंपनी खोलते हैं। वह अपनी बेटी को भाग्यशाली मानते हैं। 

फिल्म में रागिनी खन्ना, प्रीत के किरदार में हैं। जबकि केहरी सिंह के बेटे निक्की सिंह के किरदार में अक्षय ओबेरॉय हैं। जहां केहरी सिंह अपनी बेटी प्रीत को प्यार करता है, वहीं बेटे निक्की सिंह को हमेशा कोसता रहता है। 

यह फिल्म 4 अगस्त को रिलीज़ हो रही है यानी बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और अनुष्का की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ से ‘गुड़गांव’ की भिड़ंत होगी।

संबंधित ख़बरें
अनुराग कश्यप ने शेयर किया ‘कमउम्र लड़की’ के साथ कोज़ी मोमेंट पिक, लिखा ‘लव’