यहां मनाया जाता है ‘श्रेया घोषाल डे’

अपनी आवाज़ से लाखों-करोड़ों के दिलों पर राज करने वाली गायिका श्रेया घोषाल का आज 34वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रेया की आवाज़ के दीवाने न सिर्फ भारत में ही बल्कि विदेश में भी हैं। अमेरिका में तो उनके दीवाने ‘श्रेया घोषाल डे’ भी मनाते। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं कुछ दिलचस्प तथ्य...

अमेरिका में मनाते हैं श्रेया घोषाल डे
मुंबई। आज गायिका श्रेया घोषाल अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। 12 मार्च 1984 को जन्मी श्रेया ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, बंगाली, कन्नड़, मराठी, पंजाबी और मलयालम में गाने गाए हैं। उन्होंने मुंबई के एटॉमिक एनर्जी स्कूल से स्कूलिंग की और एसआईईएस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। 

अपनी गायिकी के लिए उन्होंने 4 नेशनल अवॉर्ड और 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। श्रेया के न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी फैनफॉलोइंग है। अमेरिका में तो उनकी सुरीली अवाज़ के दीवानों ने ‘श्रेया घोषाल डे’ तक घोषित कर दिया है। हर साल 26 जून को अमेरिका के ओहियो में ‘श्रेया घोषाल डे’ मनाया जाता है। इस दिन वहां पर सिर्फ श्रेया के ही गाने सुने जाते हैं। साल 2010 से लागातार इस दिन को सेलीब्रेट किया जाता है। 

साल 2017 में श्रेया पहली भारतीय गायिका बनी, जिनकी मैडम तुसाड वैक्स म्यूज़ियम में स्टेच्यू बना। फोर्ब्स पत्रिका की टॉप 100 सेलेब्रिटी की लिस्ट में पांच बार जगह बना चुकी हैं। 

श्रेया घोषाल की शुरुआत

बचपन से ही स्कूल टीचर से संगीत की शिक्षा लेती थीं। फिर दस साल की उम्र में रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ में उन्होंने हिस्सा लिया और इस शो की विजेता भी बनीं। श्रेया की अवाज संगीतकार जोड़ी कल्याण जी-आनंद जी को काफी पसंद आई। उसके बाद इन दोनों ने श्रेया को तराशने का काम शुरू किया। 

श्रेया ने धीरे-धीरे प्लेबैक सिंगिंग शुरू की, लेकिन उनको फिल्म ‘देवदास’ ने एक अमिट पहचान दी। फिल्म ‘देवदास’ में गाने के मौका संजय लीला भंसाली ने दिया, लेकिन संजय ने श्रेया को यह मौका अपनी मां के कहने पर दिया था। हालांकि, मौक़ा देने से पहले श्रेया को संजय ने परखा भी। एक दिन श्रेया को संजय ने अपने घर आमंत्रित किया और फिर ‘बैरी पिया’ गाने को कहा। संजय को श्रेया की गायिकी इतनी भा गई कि फिर उन्होंने अपनी फिल्म के अधिकतर गाने श्रेया के नाम कर दिए। श्रेया हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, पंजाबी, मराठी और मलयालम भाषाओं में गा चुकी हैं। 

फूड लवर श्रेया को है यह एडिक्शन

श्रेया सोशल साइट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनको घूमना-फिरना और खाना बेहद पसंद है। वो खुद को फूड लवर कहती है। बता दें साल 2015 में अपने बचपन को दो शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। श्रेया फूड लवर तो हैं ही, साथ ही उनको फोटो क्लिक करने का भी एडिक्शन है। वो काफी ज्यादा तस्वारें खींचती हैं और उसे अपलोड भी करती हैं। 

जज श्रेया घोषाल

एक रियलिटी शो की विनर रही श्रेया कई सारे सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शोज़ को जज भी कर चुकी हैं। इनमें से ‘इंडियन आइडल’, ‘अमूल वॉइस स्टार ऑफ इंडिया’ और ‘छोटे उस्ताद’ आदि शामिल हैं।

संबंधित ख़बरें