इस दिन से शुरू होगी जॉन अब्राहम की 'रॉ' की शूटिंग

अपनी फिल्म 'परमाणु' के तारीफ़ें बटो रहे जॉन अब्राहम जल्दी ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'रोमियो अकबर वॉल्टर' है। पहले यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत करने वाले थे, लेकिन अब जॉन अब्राहम इसमें मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। फिल्म की शूटिंग 17 जून से शुरू हो जाएगी। 

जॉन अब्राहम दिखेंगे रोमियो अकबर वॉल्टर
मुंबई। अब जॉन अब्राहम एक नई फिल्म के लिए कमर कस चुके हैं। आज बकायदा उस फिल्म की घोषणा कर दी गई। 'रोमियो अकबर वॉल्टर' नाम की इस फिल्म की शूटिंग 17 जून से शुरू होने जा रही है। 

'रोमियो अकबर वॉल्टर' यानी 'रॉ' को रॉबी ग्रेवाल निर्देशित करने वाले हैं। पहले इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत कास्ट किए गए थे। यहां तक कि उनके फर्स्टलुक का पोस्टर पर भी जारी किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से वो फिल्म से अलग हो गए। सुशांत के जाने के बाद जॉन की एंट्री हुई। 

ख़ैर, दिलचस्प बात तो यह है कि कुछ दिनों पहले ऐसी ख़बरें थीं कि जॉन ने भी इस फिल्म से अपने हाथ खींच लिए हैं, क्योंकि उनको फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' की कहानी आलिया भट्ट की 'राज़ी' की तरह लगी। लेकिन बाद में जब उनको तसल्ली हो गई कि दोनों कहानियां जुदा है, तो फिर इस फिल्म के लिए हामी भर दी। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह एक ऐसे भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान की सेना जॉइन करता है और फिर वहां से खूफिया जानकारी भारत भेजता है। 

फिलहाल 'परमाणु' का सफलता को एजॉय कर रहे जॉन की अगस्त में 'सत्यमेव जयते' रिलीज़ हो रही है।

संबंधित ख़बरें