ज़ी सिने का 'बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल' अवॉर्ड कार्तिक आर्यन ने किया आपने नाम

अपनी मेहनत और लगन के दम पर कार्तिक आर्यन साल दर साल सफलता की सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं। बीते साल कार्तिक की फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा। कार्तिक ने अपने प्रदर्शन के लिए कई आवॉर्ड अपने नाम किए। अब इनमें ज़ी सिने का भी नाम शामिल हो गया है।

kartik aryan won best actor in comic role zee cene award 2020
कार्तिक आर्यन हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में काफी चुपके से आए, लेकिन अब उनके पास एक से बढ़ कर एक प्रोडक्शन हाउसेस के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और साथ ही उनकी फिल्मों को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स भी काफी तारीफ कर रहे हैं। 

उनकी जबरस्त परफॉर्मेंस के चलते उन्हें कई सारे अवॉर्ड्स भी मिले। इन्ही अवॉर्ड्स में अब ज़ी सिने का भी नाम शामिल हो गया है। बीती रात हुए इस अवॉर्ड शो में कार्तिक ने फिल्म 'पति पत्नी और वो' के लिए 'बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल' का अवॉर्ड अपने नाम किया। 

बता दें फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में उन्होंने 'चिंटू त्यागी' नाम का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया। फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में कार्तिक के अलावा भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में थे।

इस अवॉर्ड को अपने नाम करने पर कार्तिक ने कहा, 'इस सम्मान के लिए धन्यवाद, 'पति, पत्नी और वो' मेरे लिए बहुत खास फिल्म है। इस फिल्म से मेरी बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। कहानियां और किस्से जुड़े हुए हैं। मैं जूनो (चोपड़ा) सर, मुदस्सर (अजीज) सर को धन्यवाद देना चाहूंगा और भूषण (कुमार) सर, जिन्होंने मुझे इतनी खूबसूरत फिल्म का हिस्सा बनाया उसके लिए उनका भी बहुत-बहुत शुक्रिया। यह फिल्म बेहद ख़ास है और मेरे दिल के बहुत करीब है।' 

इन सितारों को भी मिले अवॉर्ड

अभिनेता रणवीर सिंह को एक या दो नहीं बल्कि तीन अवॉर्ड्स मिले हैं। रणवीर को 'बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल', 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' और 'बेस्ट ऑन स्क्रीन पेयर' का खिताब अपने नाम किया। रणवीर ने इन ट्रॉफीज़ के इंस्टाग्राम पर तस्वीर भी शेयर की। रणवीर के इस पोस्ट पर पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी कमेंट किया। 

वहीं तापसी पन्नू को फिल्म 'बदला' के लिए 'बेस्ट एक्टर (फीमेल)' का अवॉर्ड मिला। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'द फर्स्ट वन फॉर 'नैना सेठी'।'

फिल्म 'गली बॉय' के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए। पहला 'बेस्ट डेब्यू' और दूसरा 'बेस्ट ऑनस्क्रीन पेयर' के लिए उनको ज़ी सिने अवॉर्ड मिला। जबकि आयुष्मान खुराना को 'बेस् एंटरटेनर ऑफ द ईयर' का आवॉर्ड मिला।

ग़ौरतलब है कि ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2020 पर कोरोनावायरस का असर साफ देखने को मिला। बिना ऑडियंस के सिर्फ सितारों के साथ बंद ऑडिटोरियम में इस अवॉर्ड नाइट का आयोजन किया गया। हालांकि, सितारों ने ग्लैमर और हॉटनेस का तड़का लगाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। 

इस अवॉर्ड शो मे एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देखने को मिली, लेकिन फिल्मी सितारों के अलावा आम दर्शकों इस नाइट में शामिल नहीं हो पाए। इस शो के लिए जिन्होंने भी टिकट खरीदे थे, उन्हें उनके पैसे वापस मिल जाएंगे। इस बात की घोषणा होस्ट ने की। 28 मार्च को शाम 7.30 बजे इसे जी टीवी और ज़ी सिनेमा पर देख सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई टीवी पर प्रसारित होने से पहले शो देखना चाहता है, तो वह जी5 पर इसे देख सकता है।

संबंधित ख़बरें
शशांक खेतान के फिल्म के 'हीरो' होंगे कार्तिक आर्यन, करण जौहर की लगी मुहर