ऐश्वर्या राय बच्चन के 'सलाम' पर खूब थिरकीं जान्हवी कपूर

ऐश्वर्या राय बच्चन की 14 साल पहले आई फिल्म 'उमराव जान' के गाने 'सलाम' पर जान्हवी कपूर शानदार डांस किया है।  जान्हवी ने अपनी इस डांस क्लास का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो कथक कर रही हैं। उनके ग्रेसफुल मूव्स को काफी पसंद किया जा रहा है। 

janhavi kapoor shake her lags on aishwarya rai's movie 'umrao jaan' song 'Salaam'
जान्हवी कपूर अपनी मां अभिनेत्री श्रीदेवी की तरह एक्टिंग के साथ डांसिंग में बेजोड़ हैं। फिल्म 'धड़क' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी दूसरी फिल्म के रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं। हालांकि, 'धड़क' ने उनको स्टार बना दिया था।

वहीं सोशल मीडिया पर वो लगातार एक्टिव रहती हैं। कभी डांसिंग को लेकर, तो कभी वर्कआउट सेशन्स को लेकर। हाल ही में जान्हवी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उन्होंने डांस क्लास का बताया है। 

जान्हवी के इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन की 14 साल पहले रिलीज़ हुई फिल्म 'उमराव जान' के गाने 'सलाम' पर शानदार डांस करते हुए दिख रही हैं। साल 2006 में आई इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन की जोड़ी थी। इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'सलाम' ही था। 

अब उसी 'सलाम' सॉन्ग पर जान्हवी कथक डांस किया, जिसमें उनके ग्रेसफुल मूव्स को काफी पसंद किया जा रहा है। 

इस वीडियो में जान्हवी 'नो मेकअप' लुक में हैं और उन्होंने प्रिंटेड पिंक कुर्ते -पलाजो कैरी किया है और साथ ही बालों की पोनीटेल बनायी है। अब उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा,'क्लास रूम मिस कर रही हूं, लेकिन कहीं भी क्लासरूम हो सकता है, है ना?'


जान्हवी डांसिंग को लेकर काफी पैशनेट हैं। यह कोई पहली बार नहीं है, वो अक्सर अपनी डांसिंग स्किल्स को दिखाती रहती हैं। फिलहाल उन्होंने अपने घर को ही डांस का क्लासरूम बना लिया।

जान्हवी की डांसिंग देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स उन पर कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं। 

ख़ैर, वर्कफ्रंट की बात करें, तो फिल्म 'धड़क' के बाद जान्हवी ने 'घोस्ट स्टोरीज़' से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है और अब वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन संग, 'रूही अफजा' राजकुमार राव के साथ और 'गुंजन सक्सेना' में नज़र आने वाली हैं। 

संबंधित ख़बरें