ऋषि कपूर का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। गुरुवार 30 अप्रैल को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बुधवार रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान अस्पताल में ऋषि की पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।

Rishi kapoor paased away
भारतीय फिल्म इंस्ट्री के लिए यह सप्ताह बहुत बुरा साबित हो रहा है। बुधवार को इरफान खान इस दुनिया को अलविदा कह गए, तो अब गुरुवार को अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। 

बुधवार को ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत आने की वजह से मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां उन्हें आईसीयू में वार्ड में रखा गया था। वहीं गुरुवार की सुबह उन्होंने 67 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। बता दें बीते दो साल सो वो कैंसर से पीड़ित थे। 

वहीं कपूर परिवार की तरफ से ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी निधन की पुष्टि की। 

कपूर खानदान ने अपनी तरफ से प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया कि गुरुवार सुबह 8.45 बजे ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली. वो ल्यूकेमिया नामक बीमारी से पिछले 2 साल से लड़ रहे थे। अस्पताल ने उनके लिए आखिरी दम तक कोशिश की। पिछले साल वो जब विदेश से इलाज करवाकर वापस आए थे, तो काफी खुश थे और हर किसी से मिलना चाहते थे, लेकिन ये बीमारी दूर नहीं जा सकी।

ऋषि कपूर के निधन बाद उनके दोस्त, रिश्तेदार और अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा, 'वो गया... ऋषि कपूर...गए... अभी उनका निधन हुआ... मैं टूट गया हूं।'

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, 'ऐसा लग रहा है कि मैं कोई भयानक सपना देख रहा हूं। मुझे अभी ऋषि कपूर के निधन के बारे में पता चला। इस खबर से दिल टूट गया है। वो एक लीजेंड हैं, बेहतरीन सह-कलाकार हैं और मेरे परिवार के अच्छे दोस्त भी हैं।' 

जूही चावला लिखती हैं, 'नहीं नहीं नहीं..ये नहीं होना चाहिए था। ये बेहद दुखद हैं। इस खबर से बहुत दुखी हूं। मैं हैरान हूं इतना कि आपको बता भी नहीं सकती....'

अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया, 'मेरे पास इस महान अभिनेता को खोने के बाद कोई शब्द नहीं है। मैं हाथ में फोन को पकड़ी हुई हूं लेकिन यकीन नहीं हो रहा। कल इरफान और आज....बहुत दुखी हूं। मुझे पूरा यकीन है कि आप इससे बाहर आ जाओगे। आप हमेशा याद आओगे। भगवान आपनी आत्मा को शांति दे सर।'

शिल्पा शेट्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस खबर के साथ ही मेरी आंख खुली। एक महान कलाकार और करोड़ों लोगों के दिलों में राज करने वाला अभिनेता हमे छोड़कर चला गया। आपका स्टाइल, मुस्कुराहट..हमेशा याद करेंगे।'

अजय देवगन ने लिखा, 'एक के बाद एक तकलीफ। ऋषि जी के निधन से आहत हूं। हम लोगों ने राजू चाचा फिल्म में एक साथ काम किया था। तब से लगातार उनके संपर्क में रहा हूं। नीतू जी, रणबीर, रिद्धिमा और डब्बू जी के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

करण जौहर ने लिखा, 'वो मेरा बचपन था...'

इरफान के निधन के बाद ऋषि कपूर की मृत्यु से बॉलीवुड सदमे में है। एक के बाद दो दिग्गज अभिनेता को इंडस्ट्री ने खो दिया। 

फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा खानदान कहलाने वाला कपूर खानदान के ऋषि कपूर ने साल 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' से डेब्यू किया और तब से लेकर आज तक वो सिनेमा के क्षेत्र में सक्रिय रहे। हालांकि, साल 1970 में राजकपूर की ही फिल्म 'मेरा नाम जोकर' ऋषि कपूर एक बाल कलाकार की भूमिका में नजर आ चुके हैं।

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था। अपने चार्मिंग लुक की वजह से उन्होंने सबको अपना फैन बनाया । रोमांस से लेकर एक्शन जॉनर की फिल्में ऋषि कपूर की फिल्मोग्रॉफी में दर्ज हैं। 

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ